{"_id":"6ae797f3c441ebd42f0dcae4","slug":"boundaries-are-being-shattered-scholarship-is-being-put-up-for-salehow-then-will-ram-arrive-in-this-kali-yuga-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1164824-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मर्यादाएं खंडित हो रही हैं, विद्वत्ता की बोली लग रही, कलयुग में राम कैसे आएंगे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मर्यादाएं खंडित हो रही हैं, विद्वत्ता की बोली लग रही, कलयुग में राम कैसे आएंगे...
विज्ञापन
कविताओं के जरिए समाज की बदलती तस्वीर पर कटाक्ष, प्रेम और संवेदनाओं के रंग भी बिखरे
सेक्टर-35 स्थित प्राचीन कला केंद्र में हुआ साहित्य सरिता कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। “मर्यादाएं खंडित हो रही हैं, शिष्टताएं दंडित हो रही हैं, विद्वत्ता की बोली लग रही, अज्ञानताएं पंडित हो रही हैं… कलयुग में राम कैसे आएंगे।” डॉ. अनीश कुमार गर्ग की इन पंक्तियों ने मौजूदा सामाजिक परिस्थितियों पर तीखा कटाक्ष किया। मौका था रविवार को सेक्टर-35 स्थित प्राचीन कला केंद्र में संस्कार भारती चंडीगढ़ और बृहस्पति कला केंद्र की ओर से आयोजित साहित्य सरिता काव्य गोष्ठी का। कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम विज और डॉ. अनीश कुमार गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे। डॉ. मंजू चौहान ने संचालन किया। प्रेम विज, डॉ. मंजू चौहान, डॉ. हरदीप कौर, संजय मल्होत्रा, राजन सुदामा, रवि कटारिया, विकास सैनी, जया सूद, डॉ. नेहा पालीवाल और सीमा शर्मा विजया ने प्रेम, संवेदना, सामाजिक विसंगतियों और रिश्तों पर आधारित रचनाएं सुनाईं। कवियों की प्रस्तुतियों पर श्रोताओं ने तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया।