फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   सैकड़ों कांग्रेसी युवाओं ने दी गिरफ्तारियां

सैकड़ों कांग्रेसी युवाओं ने दी गिरफ्तारियां

Wed, 11 Jul 2018 01:36 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
सैकड़ों कांग्रेसी युवाओं ने दी गिरफ्तारियां
सैकड़ों कांग्रेसी युवाओं ने दी गिरफ्तारियां
विज्ञापन


- युवा कांग्रेस के सदस्यों ने सेक्टर-16 के अग्रवाल भवन से हाउसिंग बोर्ड चौराहे तक निकाला पैदल मार्च
- हाउसिंग बोर्ड चौराहे पर चंडीगढ़ पुलिस ने चलाया वाटर कैनन, पंचकूला पुलिस ने किया गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से आयोजित भारत बचाओ जन आंदोलन के तहत मंगलवार को सैकड़ों युवाओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर गिरफ्तारियां दी। सुबह से ही युवा कांग्रेस के सदस्य सेक्टर-16 में पहुंचने लगे। इस मौके पर राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष केशव चंद यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीनिवास, राष्ट्रीय सचिव व हरियाणा प्रभारी जगदीप कंबोज गोल्डी, हरियाणा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन कुंडू सहित सैकड़ों युवा कांग्रेसी मौजूद रहे। जिला युवा अध्यक्ष मुकेश सिरसवाल ने कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे युवाओं से रूबरू हुए।

सेक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केशव चंद यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने युवाओं को बेवकूफ बनाने का काम किया है। भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि हर साल लाखों युवाओं को नौकरी देने के नाम पर वोट हासिल कर भी युवाओं से नौकरी छीनने का काम कर रही है। इसके बाद केशव चंद यादव, श्रीनिवास, जगदीप कंबोज गोल्डी, सचिन कुंडू, मुकेश सिरसवाल के नेतृत्व में सैकड़ों युवा कांग्रेस के झंडे उठाकर पैदल मार्च करते हुए अग्रवाल भवन से हाउसिंग बोर्ड चौराहे के पास पहुंचे। लेकिन पुलिस ने उन्हें चंडीगढ़ में प्रवेश करने से रोक दिया। चंडीगढ़ पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें कर दी। इसके बाद कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं नेे गिरफ्तारियां दी। हरियाणा पुलिस ने केशव चंद यादव, श्रीनिवास, जगदीप कंबोज गोल्डी, सचिन कुंडू, मुकेश सिरसवाल, जिला महासचिव नायब चौधरी, अमित महरौलिया, सचिव जतिन गहलोत, अभिषेक सैनी, एनएसआईयू के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा, हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपप्रधान रंजीता मेहता, महानगर अध्यक्ष सौरभ गर्ग, पंचकूला प्रभारी हरमनदीप सिंह विर्क, परमजीत राणा, दिनेश वाल्मीकि, अनिल चौहान सकेतड़ी जसवीर जस्सी, बबली सिरसवाल, आरिका कंवर, शांतनु चौहान, धूम सिंह, नवदीप शर्मा, चंचल शर्मा, सुनील सरोहा, नीरज कश्यप, जय राणा, वीरेन शर्मा, दिनेश गहलोत सहित अनेक युवाओं ने गिरफ्तारियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed