{"_id":"5b43bd924f1c1bc2248b5724","slug":"153116609614-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीट प्लांट मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीट प्लांट मामला
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीट प्लांट निर्माण को लेकर ग्रामीण धरने पर बैठे, कैंडल मार्च निकाल किया रोष प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो।
रायपुररानी। गांव जासपुर व ककराली के नजदीक निर्माणाधीन मीट प्लांट स्टोर को बंद करवाने व ग्रामीणों पर दर्ज मामले को कैंसल करवाने की मांग को लेकर कई गांवों के ग्रामीणों ने ककराली बस स्टाप पर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान धरने पर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन के बेटे सिद्धार्थ बिश्नोई ने साथियों सहित पहुंच कर ग्रामीणों को समर्थन दिया। इस दौरान सिद्धार्थ ने रोष स्वरूप कैंडल मार्च शामिल होकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया। सिद्धार्थ ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार होने व कालका से विधायक भी उसी पार्टी की होने के बावजूद क्षेत्रवासियों की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि पिछले छह माह से क्षेत्रवासी कालका विधायक के समक्ष समस्या को लेकर कई बार मिल चुके हैं लेकिन आज तक कोई हल नहीं हो सका। इस दौरान ग्रामीणों ने मीट प्लांट न लगाने को लेकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ निकाले गए कैंडल मार्च में आसपास के सभी गांवों से सैकड़ों की संख्या में भाग लिया।