फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   मिस प्लस साइज नॉर्थ इंडिया सीजन 2 प्रतियोगिता की घोषणा

मिस प्लस साइज नॉर्थ इंडिया सीजन 2 प्रतियोगिता की घोषणा

Sat, 07 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
मिस प्लस साइज नॉर्थ इंडिया सीजन 2 प्रतियोगिता की घोषणा
आठ जुलाई को होगी प्लस साइज महिलाओं के लिए सौंदर्य प्रतियोगिता
विज्ञापन


- मिस प्लस साइज नॉर्थ इंडिया सीजन दो प्रतियोगिता की घोषणा
- प्रथम ब्रिटिश एशियन प्लस साइज मॉडल और ई-बे की ब्रांड एंबेसडर बिशंबर दास कार्यक्रम में पहुंची

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। जीरकपुर स्थित होटल पार्क प्लाजा में आठ जुलाई को मिस प्लस साइज नॉर्थ इंडिया सीजन-2 प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस इवेंट में कुल 52 महिलाएं भाग लेंगी और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। ये जानकारी रियलिटी डांस शो ‘बूगी वूगी’ के विजेता हरदीप अरोड़ा ने प्रेसवार्ता के दौरान होटल बेला विस्टा में दी। यह शो शाम 5.30 बजे शुरू होगा।

हरदीप ने बताया कि यह इवेंट उन महिलाओं के लिए एक बढ़िया अवसर होगी जो मॉडल बनना चाहती हैं, लेकिन उनका मोटापा उनके सपनों के रास्ते में बाधक बन जाता है। इस दौरान करीब 50 फाइनलिस्ट भी मौजूद रही। वहीं, हरदीप के साथ प्रथम ब्रिटिश एशियन प्लस साइज मॉडल और ई-बे की ब्रांड एंबेसडर बिशंबर दास भी मौजूद थीं, जो मिस प्लस साइज नॉर्थ इंडिया की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। यह सौंदर्य प्रतियोगिता अपनी श्रेणी में उत्तर भारत की सबसे बड़ी इवेंट होगी और यह भारत में प्लस आकार की महिलाओं के लिए पहला मंच है। इस इवेंट का उद्देश्य शरीर के बारे में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed