फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   हरियाणा में महिलाएं बनेगी कांग्रेस से सबसे ज्यादा विधायक व सांसद: शैलजा

हरियाणा में महिलाएं बनेगी कांग्रेस से सबसे ज्यादा विधायक व सांसद: शैलजा

Sat, 07 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा में महिलाएं बनेगी कांग्रेस से सबसे ज्यादा विधायक व सांसद: शैलजा
नोएडा और रोहतक के ध्यानार्थ
विज्ञापन


हरियाणा में महिलाएं बनेगी कांग्रेस से सबसे ज्यादा विधायक व सांसद: शैलजा

- राज्यसभा सांसद कुमारी शैलजा ने प्रोजेक्ट शक्ति नंबर किया लांच
- राज्यसभा सांसद बोली, पंचकूला की बागडोर भी महिला को सौंपी जाएगी
- प्रोजेक्ट के तहत सीधे राहुल गांधी को एसएमएस के जरिये बता सकेंगी अपनी समस्याएं

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। पूर्व केंद्रीय मंत्री, राज्यसभा सांसद और राजस्थान चुनाव कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि मेरी कोशिश रहेगी कि अधिक से अधिक महिलाएं हरियाणा से विधायक और सांसद बनें। साथ ही पंचकूला की बागडोर एक महिला के हाथों में हो। शुक्रवार को हरियाणा महिला कांग्रेस की ओर से आयोजित प्रोजेक्ट शक्ति नंबर की लॉचिंग के मौके पर वरिष्ठ उपप्रधान रंजीता मेहता की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान की प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि राहुल गांधी ने उन्हें राजस्थान में जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसमें भी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोडूंगी। शैलजा ने कहा कि कार्यक्रम देखकर यह अच्छा लगा कि आज तक पुरुष कुर्सियों पर बैठे होते थे और महिलाएं खड़ी, लेकिन आज पुरुष खड़े हैं और महिलाएं बैठी हुई है। जिससे लगता है कि आज से यह शक्ति प्रोजेक्ट शुरू हो गया है। कुमारी शैलजा ने कहा कि आज देश में कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय हो चुकी है और सरकार इसे सुधारने में असफल सिद्ध हो रहा है। हरियाणा प्रदेश महिला की प्रधान सुमित्रा चौहान ने बताया कि प्रोजेक्ट शक्ति नंबर 7996479964 पर सीधे राहुल गांधी को महिलाएं अपनी समस्याएं एसएमएस के जरिये बता सकेंगी। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपप्रधान रंजीता मेहता ने प्रोजेक्ट शक्ति के लांच पर मौजूद रही सैकड़ों महिलाओं का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि पंचकूला में शक्ति प्रोजेक्ट लांच करने कुमारी शैलजा पहुंची, जिन्होंने पंचकूला के अपने सांसद काल में कई विकास कार्य करवाए। रंजीता मेहता ने कहा कि राहुल गांधी अपने पिता राजीव गांधी के लक्ष्य कदम पर चलते हुए महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात करते थे, उनसे दो कदम आगे चलते शक्ति प्रोजेक्ट लांच किया है, जिससे सीधा राहुल गांधी से जुड़ सकते हैं और चुनाव से संबंधित सुझाव दे सकते हैं। इस मौके पर नेशनल कोर्डिनेटर नंदिता हुड्डा, वरिष्ठ महिला नेत्री चित्रा सरवारा, विमला सरोहा, नंदिता हुड्डा, नीना राठी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष जलमेघा दहिया, मेयर उपिंद्र कौर आहलुवालिया सहित अन्य महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed