{"_id":"5b3d2f5a4f1c1b0d278b485b","slug":"15307364731615-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम मनोहर लाल ने दिए 15 करोड़ रुपये की स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम मनोहर लाल ने दिए 15 करोड़ रुपये की स्वीकृति
Updated Thu, 05 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा और रोहतक के ध्यानार्थ
प्रदेश में दो महिला पुलिस थानों सहित 15 पुलिस स्टेशनों का होगा निर्माण: बीएस संधू
- सीएम मनोहर लाल ने किए 15 करोड़ रुपये की स्वीकृति
- भिवानी और चरखी दादरी में महिला थानों का भी निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में दो महिला पुलिस थानों सहित 15 नए पुलिस स्टेशनों के निर्माण कार्य के लिए 15 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि इन नए पुलिस स्टेशनों का निर्माण प्रदेश के 11 जिलों में किया जाएगा। जिनमें पंचकूला, अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, झज्जर, जींद, करनाल, नूंह, पानीपत व सोनीपत शामिल हैं। भिवानी और चरखी दादरी में महिला पुलिस स्टेशनों का भी निर्माण किया जाएगा।
डीजीपी ने कहा कि इन पुलिस स्टेशनों के निर्माण से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर कामकाजी माहौल के साथ-साथ आधारभूत सुविधाएं भी मिलेंगी। जिससे राज्य पुलिस के जवान अपने आधिकारिक कर्तव्यों को और बेहतर तरीके से निर्वहन कर सकेंगेे। पुलिस कर्मियों की ओर से राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए दिन-रात कर्तव्य निर्वहन को ध्यान में रखते हुए राज्य पुलिस को लगातार सशक्त किया जा रहा है। इन पुलिस स्टेशनों का निर्माण आम जनता को सुविधाएं देने के साथ-साथ, राज्य पुलिस बल को और बेहतर ढंग से कार्य करने के लिए भी प्रोत्साहित करेगा।
इन स्टेशनों पर बनेगा थाना
जिन नए पुलिस थानों का निर्माण किया जाना है उनमें जिला अंबाला में पुलिस स्टेशन बराडा, भिवानी में महिला पुलिस स्टेशन और सीआईए भिवानी, महिला पुलिस स्टेशन, चरखी दादरी, गुरुग्राम में पुलिस स्टेशन पटौदी और सेक्टर-65, पुलिस स्टेशन झज्जर, जिला जींद में सिटी पुलिस स्टेशन नरवाना और सिविल लाइन सेक्टर-सात, करनाल में पुलिस स्टेशन तरावडी, जिला नूंह में पुलिस स्टेशन पिनंगवान, पानीपत में पुलिस स्टेशन समालखा, सोनीपत में सदर पुलिस स्टेशन गोहाना, सेक्टर-20 पुलिस स्टेशन, पंचकूला में प्रथम तल सहित पुलिस स्टेशन, सेक्टर-5 पंचकूला में अतिरिक्त तल का निर्माण शामिल है।