फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   153 deaths and 15786 new covid-19 cases in Haryana

हरियाणा में कोरोना बेकाबू : 15786 नए पॉजिटिव मिले, 153 की मौत, 11525 ठीक भी हुए

Wed, 05 May 2021 01:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 05 May 2021 01:04 AM IST
सार

मंगलवार को 15786 नए केस मिले हैं, जो सोमवार को मिले केसों से 2931 अधिक हैं। वहीं, 153 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। 1 मई से अब तक रोजाना मौतों का आंकड़ा 100 के पार जा रहा है।

विज्ञापन
153 deaths and 15786 new covid-19 cases in Haryana
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा सरकार के तमाम प्रयासों के वावजूद कोरोना संक्रमण काबू नहीं हो रहा है। लॉकडाउन के बावजूद संक्रमण के नए केसों की संख्या घटने के बजाय बढ़ रही है। संक्रमण दर 7.17 प्रतिशत पहुंच गई है और रिकवरी दर 79.10 पर ठहरी है। मृत्यु दर 0.88 प्रतिशत है।

विज्ञापन


मंगलवार को 15786 नए केस मिले हैं, जो सोमवार को मिले केसों से 2931 अधिक हैं। वहीं, 153 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। 1 मई से अब तक रोजाना मौतों का आंकड़ा 100 के पार जा रहा है। गंभीर मरीजों की संख्या 1418 है, इनमें से 1178 ऑक्सीजन और 240 वेंटीलेटर सपोर्ट पर हैं। वहीं, एक ही दिन में 11525 लोगों ने कोरोना को हराया। अब एक्टिव केस 108830 हो गए हैं। इनमें से 80 हजार से अधिक मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन


नए मामलों की संख्या गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत जीटी बैल्ट के जिलों में सबसे अधिक मिल रही है। गुरुग्राम में 4475, फरीदाबाद 1580, सोनीपत 1090, हिसार 1248, भिवानी 821, अंबाला 610, पानीपत 615, सिरसा 718, करनाल 547, पंचकूला 584, महेंद्रगढ़ 651, जींद 359, फतेहाबाद 347, झज्जर 451, रेवाड़ी 317, रोहतक 281 केस मिले हैं। नूंह में 203,पलवल 161, कैथल 63 और चरखी दादरी में 52 नए केस मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुग्राम-पानीपत में 16-16 मौतें
सबसे अधिक मौत गुरुग्राम और पानीपत में 16-16, हिसार 15, जींद 14, अंबाला 13, रोहतक 12, भिवानी 11, फरीदाबाद, करनाल व सिरसा में 9-9, फतेहाबाद 7, पंचकूला 6, कैथल 5, कुरुक्षेत्र 4, पलवल व महेंद्रगढ़ में 3-3 और नूंह में 1 कोरोना मरीज की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed