फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   मां-बेटी को पीटने वाले को भेजा जेल

मां-बेटी को पीटने वाले को भेजा जेल

Sun, 24 Jun 2018 12:37 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
मां-बेटी को पीटने वाले को भेजा जेल
मां-बेटी को पीटने वाले को भेजा जेल
विज्ञापन

पंचकूला। 12 वर्षीय बेटी और मां को कुर्सी से बांधकर बेरहमी से पिटाई करने वाले आरोपी को शनिवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी ने चार दिन पहले अमरावती इन्क्लेव में अपनी बेटी और बच्ची की इतनी पिटाई कर दी कि उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करना पड़ा। पुलिस ने आरोपी अश्विनी के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 342, 506 के अलावा ज्यूवेनाइल जस्टिस एक्ट 2015 की धारा 75 के तहत पिंजौर थाना में मामला दर्ज किया था।

अनिता की 13 वर्ष पहले अश्विनी से शादी हुई थी। अश्विनी की पत्नी ने जब दूसरी औरतों से संबंध के बारे में पूछा तो उनके बीच हुई कहासुनी के बाद पति ने पहले महिला को पीटा, फिर बच्ची की भी इतनी बेरहमी से पिटाई कर दी कि उसके चेहरे पर दोनों तरफ निशान भी थे। इससे पहले भी अश्विनी अपनी पत्नी के साथ कई बार मारपीट कर चुका था, लेकिन उसके परिजनों का कहना है कि उन्होंने कभी इस बात का जिक्र नहीं किया। पिता के इस बर्ताव से डरी और सदमे में आई 12 वर्षीय बच्ची ने भी अपने पिता के खिलाफ बयान दर्ज करवाए। पुलिस ने चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-20 मार्केट से आरोपी को शुक्रवार शाम गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed