फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   दिल्ली के प्लेटफार्म नंबर वन पर 22 जून तक चलेगा वासेबल अप्रेन का काम, उसके बाद चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच दौड़ेगी सुपरफास्ट तेजस ए

दिल्ली के प्लेटफार्म नंबर वन पर 22 जून तक चलेगा वासेबल अप्रेन का काम, उसके बाद चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच दौड़ेगी सुपरफास्ट तेजस ए

Mon, 14 May 2018 01:44 AM IST
Updated Mon, 14 May 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के प्लेटफार्म नंबर वन पर 22 जून तक चलेगा वासेबल अप्रेन का काम, उसके बाद चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच दौड़ेगी सुपरफास्ट तेजस ए
तेजस का रैक तैयार, 20 मई को नॉर्दन रेलवे को रेल कोच फैक्ट्री हैंड ओवर करेगा रैक
विज्ञापन


- दिल्ली के प्लेटफार्म नंबर वन पर 22 जून तक चलेगा वासेबल अप्रेन का काम, उसके बाद दौड़ेगी सुपरफास्ट तेजस एक्सप्रेस
- तेजस के कोच में तमाम लग्जरी सुविधाएं जैसे मनोरंजन, स्थानीय भोजन और वाई-फाई सुविधा शामिल है

दीपक शाही
पंचकूला। अब जल्द हीं अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस तेजस चंडीगढ़-दिल्ली के बीच दौड़ेगी। क्योंकि पंजाब स्थित कपूरथला की रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ) में तेजस का रैक बनकर तैयार हो चुका हैं। रेल कोच फैक्ट्री के अधिकारियों ने बताया कि नॉर्दन रेलवे को वह 20 मई तक तेजस का रैक हैंड ओवर कर देंगे, लेकिन इस अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रेन का लाभ ट्राइसिटी, अंबाला सहित दिल्ली के यात्रियों को 20 जून के बाद ही मिलेगा। अभी दिल्ली स्थित प्लेटफार्म नंबर एक पर वाशेबल अप्रेन का काम चल रहा है, जो 20 जून तक पूरा होगा। उसके बाद ही तेजस का शेड्यूल जारी किया जाएगा। इधर, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर भी तेजस को खड़ी करने के लिए रेलवे स्टेशन के पंचकूला साइड नया प्लेटफार्म नंबर-छह बनकर तैयार हो चुका है। इसके अलावा रेलवे मार्ग का दोहरीकरण का काम भी पूरा हो चुका है। बता दें कि ये ट्रेन शताब्दी से करीब 25 मिनट पहले अपना सफर तय कर लेगी। फिलहाल, रेलवे का तेजस एक्सप्रेस को चंडीगढ़ से दिल्ली तक नॉन स्टाप चलाने की योजना है, बाद में इसका अंबाला में ठहराव किया जा सकता है।

तेजस के कोच विमान के केबिन से कम नहीं
तेजस के कोचों को आधुनिक और लक्जरी स्टाइल में डिजाइन किया गया है। तेजस के कोच किसी विमान के केबिन से कम नहीं हैं। इसमें बैठने वाले यात्री विमान का एहसास करेंगे। तेजस में दो तरह की सीटें एग्जीक्यूटिव क्लास और चेयर कार होंगी। इस ट्रेन के कोच में तमाम लग्जरी सुविधाएं जैसे मनोरंजन, स्थानीय भोजन और वाई-फाई सुविधा शामिल हैं। चंडीगढ़-दिल्ली रेल मार्ग पर चलने वाली कुल 13 कोच की इस ट्रेन में एक एसी एग्जीक्यूटिव कार है, जिसमें 56 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। इसके अलावा 12 एसी चेयर कार होगी और प्रत्येक चेयर कार में करीब 78 यात्री बैठ सकते हैं।
विज्ञापन


कोच में सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम
सुरक्षा के लिहाज से पूरी ट्रेन में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। वहीं आग से बचाव के लिए इस लग्जरी ट्रेन के कोच एवं पावर कार में फायर डिटेक्टर सिस्टम भी लगे होंगे। फर्श पर मार्बल फिनिश एंटर ग्रेफिटी कोचिंग होगी और रोशनी के लिए पूरी तरह से एलईडी लाइट लगाई गई है। वहीं डस्टबिन भी नए डिजाइन का लगाया है। वहीं कोच दरवाजों को गार्ड पैनल से नियंत्रित किया जा सकता है। सीटों के टिकने वाले भाग और आर्म रेस्ट को अधिक ऊंचा एवं नई डिजाइन से बनाया गया है। एक्जीक्यूटिव चेयरकार श्रेणी में गैस स्प्रिंग वाला लेग सपोर्ट लगाया गया है। हर सीट पर यूएसबी चार्जिंग सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं रेल कोच फैक्ट्री के अधिकारी
कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री के अधिकारी आरएस वीका ने बताया कि तेजस के रैक का काम लगभग पूरा हो चुका है। जो थोड़ा बहुत काम बचा है, उसे 18 मई तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 20 मई को नॉर्दन रेलवे को तेजस का रैक हैंड ओवर कर दिया जाएगा।


नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर वन पर वाशेबल अप्रेन का काम चल रहा है। 22 जून तक अप्रेन का काम चलना है, उसके बाद ही तेजस को नई दिल्ली से चंडीगढ़ चलाने का शेड्यूल जारी किया जाएगा। - विनोद कुमार, पीआरओ, नार्दन रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed