{"_id":"5af356994f1c1b56098b9044","slug":"1525896855113-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-सेक्टर 3 स्थित ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में चेकिंग के बाद मलेरिया विंग की टीम ने जिला खेल अधिकारी को थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-सेक्टर 3 स्थित ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में चेकिंग के बाद मलेरिया विंग की टीम ने जिला खेल अधिकारी को थमाया नोटिस
Updated Thu, 10 May 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में मिले मलेरिया के हजारों लारवा
- चेकिंग के बाद मलेरिया विंग की टीम ने जिला खेल अधिकारी को थमाया नोटिस
- मलेरिया विंग की दस टीमें अर्बन क्षेत्र के सरकारी दफ्तरों में वाटर कूलर और कंटेनर की कर रही चेकिंग
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
सेक्टर - तीन स्थित देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया विंग को पांच जगहों पर मलेरिया के लारवा मिले हैं। टीम ने यहां पर टेमी फोस एंटी लारवा मेडिसिन का छिड़काव करवाया। इसके बाद मलेरिया विंग की टीम ने जिला खेल अधिकारी को नोटिस थमाया है। विंग के हेल्थ इंस्पेक्टर जसवीर ने बताया कि टीम को यहां हजारों की तादाद में मलेरिया के लारवा मिले हैं। जसवीर का कहना है कि स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के सीवर और नालियां पूरी तरह से ब्लॉक हो चुकी हैं। सफाई न होने से यहां पर मलेरिया के लारवा पनप रहे हैं। वहीं, ओल्ड पंचकूला के हर्ट्स एरिया में भी मलेरिया के लारवा मिले हैं।
बता दें कि मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विंग की दस टीमें गठित की गई। ये स्पेशल टीम पंचकूला के अर्बन क्षेत्र में सरकारी दफ्तरों में वाटर कूलर और कंटेनर की चेकिंग कर रहे हैं।
मलेरिया के पांच मामले
पंचकूला जिले में अबतक मलेरिया के पांच मामले सामने आए हैं। इनमें कालका और ओल्ड पंचकूला, पंचकूला सेक्टर - 2 से मलेरिया का एक केस शामिल हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पिछले साल मलेरिया के सबसे ज्यादा केस ओल्ड पंचकूला से आए थे।