{"_id":"5aef57014f1c1b6d098b83ef","slug":"152563481620-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान परशुराम ब्राहमण कल्याण संघ के अध्यक्ष ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान परशुराम ब्राहमण कल्याण संघ के अध्यक्ष ने जताया रोष
Updated Mon, 07 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेई की परीक्षा में ब्राह्मण समुदाय से जुड़े सवाल पर विवाद
- भगवान परशुराम ब्राहमण कल्याण संघ के अध्यक्ष ने जताया रोष
- हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 10 अप्रैल को जेई की हुई थी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 10 अप्रैल को हुए जेई (जूनियर इंजीनियर) की परीक्षा में ब्राह्मण समुदाय से संबंधित सवाल पूछने पर विवाद बढ़ता जा रहा है। भगवान परशुराम ब्राह्मण कल्याण संघ के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने रोष जताते हुए कहा कि सरकार की मानसिकता पता चल रही है कि वह बेटियों का कितना सत्कार करती है। इस परीक्षा में ब्राह्मणों पर एक ऐसा सवाल पूछा गया जो उनके लिए अपमानजनक है। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का नारा देने वाली भाजपा के राज में बेटियों की इज्जत तो पहले से ही सुरक्षित नहीं है अब उनके बारे में इस तरह के सवाल पूछ कर उन्हें अपमानित करने का काम सरकार के स्तर पर भी होने लगा है। जाति व धर्म के नाम पर समाज को तोड़ना भाजपा की पुरानी व गंदी नीति रही है।
जागृत ब्राह्मण सभा के सदस्य संजीव भारद्वाज ने हरियाणा के मुख्यमंत्री को इसका जिम्मेदार ठहराते हुए मांफी मांगने को कहा। उन्होंने इसकी आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने ऐसा कर ब्राह्मण समाज के प्रति अनादर की भावना का प्रदर्शन किया है, खासतौर से लड़कियों के सम्मान को लेकर। उन्होंने कहा कि ‘सीएम को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए और हरियाणा एसएससी के अध्यक्ष को पद से हटाया जाना चाहिए साथ ही उस शख्स के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, जिसने पेपर सेट किया था।
महिला कांग्रेस की प्रदेश मीडिया कोर्डिनेटर एवं वरिष्ठ उपप्रधान रंजीता मेहता ने कहा कि अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा में ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक सवाल पूछकर समाज की मान-मर्यादा को ठेस पहुंचाई है। रंजीता मेहता ने कहा कि यह अकेली ब्राह्मण समुदाय की बेटी के बारे में पूछे गए आपत्तिजनक सवाल का मसला नहीं है, यह हर एक बेटी की आन-बान व शान का मसला है और भाजपा तो क्या किसी को भी किसी की भी बेटी के बारे में ऐसी टिप्पणी करने या सवाल करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। महिला कांग्रेस प्रदेश में जगह-जगह भारत भूषण भारती और सीएम मनोहर लाल का घेराव करेगी।