{"_id":"5aee0dbb4f1c1b56098b8547","slug":"15255505214-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं सहायता समूहों के लिए मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं सहायता समूहों के लिए मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा
Updated Sun, 06 May 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वयं सहायता समूहों के लिए मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा
- प्रत्येक सदस्य की वार्षिक आय एक लाख पहुंचने तक सरकार वहन करेगी ऋण पर ब्याज
- जिले स्तर पर तीन समूहों को दिया जाएगा नकद पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
हरियाणा में दीनदयाल उपाध्याय - राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत स्थापित स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे स्वयं सहायता समूहों की ओर लिए गए बैंक ऋण के ब्याज को तब तक राज्य सरकार की ओर से वहन किया जाएगा जब तक समूह के प्रत्येक सदस्य की आय एक लाख रुपये प्रतिवर्ष नहीं पहुंच जाती। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि जिले में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले तीन स्वयं सहायता समूहों को प्रतिवर्ष उनकी आय के आधार पर एक लाख रुपये, 50 हजार रुपये और 25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। दोनों घोषणाएं शनिवार से प्रभावी होंगी।
मुख्यमंत्री ने ये घोषणाएं पंचकूला में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से आयोजित आजीविका एवं कौशल विकास दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में एक कौशल विश्वविद्यालय भी स्थापित किया गया है जो अपनी तरह का पहला विश्वविद्यालय है। विश्वविद्यालय द्वारा युवाओं के कौशल सुधार के लिए अनेक पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं ताकि उन्हें रोजगार के योग्य बनाया जा सके। स्वयं सहायता समूहों को राज्य सरकार की हर संभव सहायता और सहयोग देने का विश्वास दिलाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने समय पर ऋण की अदायगी करने वाले उन स्वयं सहायता समूहों के ऋण का ब्याज माफ किया हैं।
एसएचजी का कारोबार 500 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य: धनखड़
इससे पूर्व विकास एवं पंचायत मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि इस समय स्वयं सहायता समूह 130 करोड़ रुपये का कारोबार कर रहे हैं। इसे बढ़ाकर 5000 करोड़ रुपये का कारोबार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बाजार की बदलती मांगों को ध्यान में रखते हुए नए कौशल सीखने के लिए स्वयं सहायता समूहों का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 15 हजार महिला स्वयं सहायता समूह हैं और हमारा उद्देश्य उन्हें उद्यमी बनाना है।
विज्ञापन
ऋण माफी के चेक बांटे
मुख्यमंत्री ने सात अक्तूबर, 2017 को भिवानी में आयोजित स्वयं सहायता समूह के दीन दयाल कौशल विकास केन्द्रों के सदस्यों के ऋण पर ब्याज माफ करने के किए गए वायदे को पूरा किया। उन्होंने दो स्वयं सहायता समूहों को ऋण माफी के चेक वितरित किए। इनमें बालाजी महिला स्वयं सहायता समूह करनाल के 12 हजार 869 रुपये जबकि पलवल की ज्योति के 11 हजार 725 रुपये का ब्याज माफ किए गए।