{"_id":"5aea1d344f1c1b86098b7df2","slug":"152529233936-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ के गोदामों में लगी आग,6 कबाड़ की गोदाम जलने से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबाड़ के गोदामों में लगी आग,6 कबाड़ की गोदाम जलने से लाखों का नुकसान
Updated Thu, 03 May 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबाड़ के गोदामों में लगी आग, 6 कबाड़ की गोदाम जलने से लाखों का नुकसान
- बद्दी और पंचकूला से मौके पर पहुंचे फायर टेंडरों ने बुझाई आग
अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर।
गांव मढ़ावाला के समीप बने कबाड़ के 6 गोदामों में आग लगने से समान पूरी तरह जल कर खाक हो गया। गनीमत रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। व्यापार मंडल मढ़ावाला प्रधान सतीश बट्टरवाल ने बताया कि मंगलवार की रात अचानक एक गोदाम में आग लग गई। धीरे-धीरे आग साथ में बने अन्य गोदामों में फैल गई। घटना में कबाड़ के छह गोदाम पूरी तरह जल कर खाक हो गए। फायर ब्रिगेड कालका सुरेंद्र ने बताया कि मंगलवार की रात उन्हें सूचना मिली थी कि गांव मढ़ावाला के समीप बने कबाड़ के गोदाम में आग लग गई है। सूचना मिलने पर वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके अलावा मौके पर बद्दी और पंचकूला से भी फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। सुरेंद्र ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू बुधवार की दोपहर तक पाया गया।
वहीं, दूसरी ओर प्रधान ने बताया कि कबाड़ गोदाम मालिक लीला राम आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। वह किसी तरह से उधार पर पैसे ले कर काम कर रहा था, लेकिन गोदाम में आग लगने से उसकी काम करने के सभी रास्ते बंद हो गए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि लीला राम की आर्थिक सहायता की जाए।
घटना के बाद व्यापार मंडल मढ़ावाल के पदाधिकारी प्रधान सतीश के साथ डीसी पंचकूला से मिले और मांग की कि सुरक्षा के लिहाज से एक दमकल विभाग की गाड़ी मढ़ावाला में स्थाई तौर पर खड़ी की जाए। क्योंकि किसी भी आगजनी की स्थिति में कालका स्थित दमकल विभाग से मढ़ावाला पहुंचने में काफी समय लग जाता है। सतीश ने बताया कि डीसी पंचकूला ने उनकी मांगों को मानते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांग को जल्दी ही पूरा कर दिया जाएगा।