फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   बसपा-इनेलो गठबंधन बेमेल:कै.अभिमन्यु

बसपा-इनेलो गठबंधन बेमेल:कै.अभिमन्यु

Fri, 20 Apr 2018 02:36 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
बसपा-इनेलो गठबंधन बेमेल:कै.अभिमन्यु
नोएडा और रोहतक के ध्यानार्थ
विज्ञापन


बसपा-इनेलो गठबंधन बेमेल: कैप्टन अभिमन्यु
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने इनेलो और बसपा गठबंधन को बेमेल बताते हुए कहा कि दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के संस्कार और विचारधारा विरोधाभासी रहे हैं। गठबंधन राजनीति के इस गणित में जिस फॉर्मूले का प्रयोग किया गया है, उसमें जमा करते जाओ और प्रयोग का नतीजा नकारात्मक रहेगा। वित्त मंत्री ने वीरवार को सेक्टर-एक स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कुछ ऐसी ही प्रतिक्रिया व्यक्त की। इनेलो-बसपा गठबंधन के बारे में वित्त मंत्री ने कहा कि उन्होंने कहा कि यह गठबंधन लंबे समय से सत्ता से दूर रहे नेताओं की सत्ता की जिज्ञासा मात्र है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था का वार्षिक समारोह साल भर की मेहनत, छात्रों और अभिभावकों की इच्छा के साथ शिक्षकों की आशा का अवसर होता है। पंचकूला का यह महाविद्यालय 35 वर्ष पुराना है। इस महाविद्यालय के छात्रों ने पढ़ाई के साथ-साथ खेल व सांस्कृतिक क्षेत्रों में भी हरियाणा में ही नहीं पूरे देश में नाम कमाते हुए उत्कृष्टता केंद्र के तौर पर अपनी पहचान बना चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed