फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   बेरोजगारी और भर्ती में धांधली के लिए यूथ कांग्रेसियों का हल्ला बोल

बेरोजगारी और भर्ती में धांधली के लिए यूथ कांग्रेसियों का हल्ला बोल

Thu, 12 Apr 2018 01:56 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
बेरोजगारी और भर्ती में धांधली के लिए यूथ कांग्रेसियों का हल्ला बोल
हरियाणा, शिमला, नोएडा समेत सभी केंद्र
विज्ञापन

-------------------------------------
फोटो समेत

भर्ती घोटाले और बेरोजगारी पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल
सबहेड
वाटर कैनन व बल प्रयोग कर पुलिस ने युवा कांग्रेसियों को चंडीगढ़-पंचकूला सीमा पर रोका
प्वाइंटर
- यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा-सरकार की नाक के नीचे चल रहा घोटाले का खेल

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन (एचएसएससी) में हुए भर्ती घोटाले के मामले में विरोध दर्ज कराने के लिए युवा कांग्रेसी बुधवार को सड़क पर उतर आए। विरोध प्रदर्शन के साथ ही मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले युवा कांग्रेसियों को पुलिस ने चंडीगढ़-पंचकूला सीमा पर रोक लिया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पहले से ही बैरिकेडिंग कर रखा था। हालांकि, इस दौरान पुलिस को प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कई बार हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। बावजूद इसके प्रदर्शनकारियों के तेवर ढीले नहीं हुए तो पुलिस को आखिरकार वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। इस दौरान कुछ कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को चोटें भी आईं। इस दौरान कई कांग्रेसियों को पुलिस ने पकड़ लिया, हालांकि बाद में सबको छोड़ दिया गया।
प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और हरियाणा प्रदेश प्रभारी सीता राम लांबा, राष्ट्रीय सचिव जगदीप कंबोज गोल्डी और यूथ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन कुंडू ने प्रदेश भर से आए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सीता राम लांबा ने कहा कि भाजपा के नेताओं ने चुनाव में प्रदेश की जनता से कई वादे किए थे। जनता को बरगलाकर वोट हासिल किए लेकिन सरकार बनने के बाद एक भी वादा पूरा नहीं किया। बेरोजगारी दूर करने की बजाय युवाओं की नौकरियों के साथ हो रहे खिलवाड़ का एचएसएससी भर्ती घोटाला जीता जागता सबूत है। यूथ कांग्रेस पंचकूला के प्रधान सौरव गर्ग और उप प्रधान सुनील सरोहा ने कहा कि युवा बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार का ध्यान इस तरफ नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नाक के नीचे विभागीय अधिकारी और कर्मी ही नौकरी लगवाने के नाम पर भ्रष्टाचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

जगदीप कंबोज गोल्डी ने कहा कि जिस तरह से बेरोजगारी बढ़ रही है, जिसके चलते पढ़े-लिखे नौजवानों के पास कोई विकल्प भी नहीं बचा है। युवा कांग्रेसी ‘बेरोजगारी पर हल्ला बोल’ जैसे स्लोगन लिखकर सड़कों पर उतर आए और सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और भ्रष्टाचार खत्म नहीं होने से युवाओं में निराशा बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन कुंडू ने कहा कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल पाना फिलहाल अहम मुद्दा है। हर साल स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी करने के बाद हजारों युवा रोजगार पाने के लिए भटकते रहते हैं। जो युवा रोजगार पा जाते है उन्हें उनकी योग्यता के अनुसार मानदेय नहीं मिल पाता। युवाओं की आवाज को पुलिस बल का प्रयोग सरकार दबा रही है, जो शर्मनाक हैं। इस मौके पर सैकड़ों यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed