{"_id":"5ace6e884f1c1b563e8b4aa6","slug":"152347815511-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में नेता नौटंकी कर लोगों को फुटवॉल की तरह घुमा रहे हैं: सांसद राजकुमार सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में नेता नौटंकी कर लोगों को फुटवॉल की तरह घुमा रहे हैं: सांसद राजकुमार सैनी
Updated Thu, 12 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेता नौटंकी कर लोगों को फुटबाल की तरह घुमा रहे हैं: सांसद राजकुमार सैनी
- एचएमटी स्थित ऑडिटोरियम में सैनी वेलफेयर एसोसिएशन ने ज्योतिबाराव फुले का जन्मोत्सव मनाया
- कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी
अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर।
सैनी वेलफेयर एसोसिएशन पिंजौर की ओर से ज्योतिबाराव फुले का जन्मोत्सव एचएमटी स्थित ऑडिटोरियम में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी भी मौजूद रहे। इस दौरान सभा के पदाधिकारी प्रधान सुखविन्द्र सैनी, बलकार सैनी, धर्मपाल, मान सिंह सैनी, अमर सिंह सैनी कोषाध्यक्ष घबारा सैनी, जय किशन, तेजिन्द्र सिंह झेली, साधू राम पंचाल व वेद प्रकाश सैनी आदि ने मुख्यातिथि का स्वागत फूलों के बुके देकर किया। सांसद ने कहा कि जब बीजेपी की सरकार है तो कांग्रेस उसका विरोध करती थी और जब बीजेपी सत्ता में है तो कांग्रेस उसका विरोध करती है लेकिन देश की स्थिति वहीं की वहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह की नौटंकी से देश का बट्टाधार हो गया। नेता लोगों को फुटबाल की तरह घुमा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहिब भीमराव अंबेडकर इस बात से बहुत दुखी थे कि जिन लोगों को उन्होंने ज्ञान की आंखें देकर अच्छे पदों पर पहुंचाया उन्होंने अपने समाज के कमजोर लोगों का उठाने की बजाय उन्हें वहीं छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि वे अपने वोट का प्रयोग कर सही नेता चुने। उन्होंने कहा कि उन्हें अगर 2019 में मौका देते हैं तो वे जातियों की जनसंख्या के अनुपात में उनका हिस्सा फिक्स कर देंगे ताकि बिना भेदभाव के सबका विकास हो सके। इसके अलावा एक परिवार से एक रोजगार, मनरेगा को किसानों मजदूरों से जोड़ना जिसके तहत मजदूरों की आमदनी बढ़ाना, हम दो-हमारे दो के सिस्टम के अनुसार चलना पड़ेगा आदि करने की बात कही। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष संजीव कौशल, मंडल प्रधान सुनील धीमान, बीजेपी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामदयाल नेगी, भाजपा नेता संजीव कौशल जिला उपप्रधान, सुनील धीमान मंडल अध्यक्ष व राम दयाल नेगी आदि मौजूद रहे।