{"_id":"5ac13c994f1c1bcd618b4f9e","slug":"15226134071-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर सरपंच,पंच और ग्राम सचिव आज से शुरू करेंगे अनिश्चितकालीन धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर सरपंच,पंच और ग्राम सचिव आज से शुरू करेंगे अनिश्चितकालीन धरना
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
मांगें न मानने तक जारी रहेगा धरना
पिंजौर। बीडीपीओ कार्यलय में पिंजौर ब्लॉक के सरपंचों व ग्राम सचिवों की एक मीटिंग संपन्न हुई जिसमें दो अप्रैल से अनिश्चित काल के लिए धरना देने को निर्णय लिया गया। सरपंच हरदेव ने बताया कि यह धरना तब तक जारी रहेगा जब तक कि सरकार उनकी मांगे नहीं मान लेती। सरपंच ने बताया कि उनकी मांगों में ई पंचायत प्रणाली को खारिज किया जाए,पंचायती राज एक्ट 1994 को पूरी तरह से लागू किया जाए,सरपंच,पंच का मानदेय बढ़ाया जाए, गांव का सर्वे करवा कर राशन कार्ड और बीपीएल कार्ड बनाए जाएं, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीणों के लिए आवास बनाएं जाएं, प्रत्येक गांव में ग्राम सचिवालय बनाया जाए जैसी मांगे शामिल हैं। सरपंच सुनील शर्मा थापली, योगेश ग्राम सचिव, पिंजौर से सरपंच प्रेम चन्द भवाना, राम चन्द्र बाढ, मनजीत सरपंच, जीत सरपंच, राम चन्द्र गोरख नाथ सरपंच, महेश शर्मा, ओमपाल शर्मा, प्रदीप, धर्मपाल सरपंच आदि मौजूद रहे।