{"_id":"5aa6d5404f1c1ba6758b5034","slug":"152088324911-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहल: अब लाइन में खड़े प्यासे श्रद्धालुओं को मिलेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहल: अब लाइन में खड़े प्यासे श्रद्धालुओं को मिलेगा पानी
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहल: अब लाइन में खड़े प्यासे श्रद्धालुओं को मिलेगा पानी
पूरे उत्तर भारत से चैत्र नवरात्र में मनसा देवी मंदिर में माता के दर्शन के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को वालंटियर बांटेंगे पानी
- सोलर पैनल भी लगाया, हर माह होगी दस लाख रुपये की बचत
- नवरात्रों में जलोटा और पौडवाल देगी अपने सुरों की प्रस्तुति
दीपक शाही
पंचकूला।
ऐतिहासिक माता मनसा देवी मंदिर में दर्शन के लिए चैत्र नवरात्र में लाइन में खड़े होने वाले श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम किया गया है। अब लाइन में खड़े होने वाले श्रद्धालुओं को लाइन में ही पेयजल मुहैया करवाया जाएगा। इसके लिए मंदिर प्रशासन की ओर से स्पेशल वालंटियर्स की नियुक्ति की गई है। जिनकी नजर लाइन में लगने वाले सभी श्रद्धालुओं पर होगी। जरूरत पड़ने पर वे पेयजल मुहैया कराएंगे।
बता दें कि नवरात्र के दिनों में पूरे उत्तर भारत से लाखों श्रद्धालु मनसा देवी मंदिर में माता रानी के दर्शन के लिए आते हैं। वहीं, नवरात्र के दिनों में भक्तों की तादाद इतनी ज्यादा होती है कि अमूमन माता के दर्शन करने में श्रद्धालुओं का चार से पांच से घंटे का समय लग जाता है। ऐसे में अधिकतर श्रद्धालुओं पीने के पानी को लेकर भटकते दिखाई देते हैं। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर यह फैसला लिया है।
सोलर पैनल से जगमग होगा माता का दरबार:
इस चैत्र नवरात्र में माता मनसा देवी मंदिर का पूरा परिसर सोलर पैनल से जगमग होगा। यह फैसला बिजली को बचाने के लिए लिया है। ताकि बिजली की खपत कम हो। सौर ऊर्जा और सोलर पैनल के यूज को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ही मां मनसा देवी श्राइन बोर्ड ने पहल की है। मंदिर परिसर में अभी 150 केवी का पावर जनरेट लगाया गया है। तीन सौ केवी का और लगाने की योजना है। मंदिर के सीईओ वीजी गोयल ने बताया कि इससे करीब दस लाख रुपये की हर माह बिजली बिल की बचत होगी।
विज्ञापन
जलोटा और पौडवाल के सूरों से गूंजेगा दरबार:
मां दुर्गा की उपासना के पर्व पर चैत्र नवरात्र में अनूप जलोटा और अनुराधा पौडवाल के सुरों से मंदिर परिसर गूंज उठेगा। ये दोनों भजन गायक इस बार माता मनसा देवी मंदिर में प्रस्तुति के लिए आ रहे हैं। नवरात्र के दूसरे दिन बीस मार्च को भजन गायिका कविता पौडवाल भजनों की प्रस्तुति देंगी। वहीं, 23 और 24 मार्च को अनूप जलोटा मंदिर प्रांगण में भजन की प्रस्तुति देंगे।
इस बार चैत्र नवरात्र में माता के दर्शन के लिए लाइन में खड़े श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई है। इसके लिए वालंटियर नियुक्त किए गए हैं, जो लाइन में खड़े श्रद्धालुओं को पानी पिलाएंगे। वहीं, इस बार भजन गायिका कविता पौडवाल भी भजन की प्रस्तुुति बीस मार्च को देंगी। - वीजी गोयल, सीईओ श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड।