फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   रविवार को इनेलो सुप्रीमो एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला पंचकूला पहुंचे थे

रविवार को इनेलो सुप्रीमो एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला पंचकूला पहुंचे थे

Mon, 12 Mar 2018 01:24 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
रविवार को इनेलो सुप्रीमो एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला पंचकूला पहुंचे थे
रोहतक के ध्यानार्थ
विज्ञापन


भाजपा ने सत्ता में आने के बाद घोषणाओं की तरफ देखा हीं नहीं: चौटाला
- रविवार को इनेलो सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला पहुंचे पंचकूला
- इनेलो सुप्रीमो ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
इनेलो सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला रविवार को पंचकूला पहुंचे। इस दौरान व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं के समक्ष बोलते हुए चौटाला ने कहा कि हमारे शासनकाल में सबसे ज्यादा सुविधा, शहरों का विकास, व्यापारी को किसी किस्म की कठिनाई का सामना ना करने पड़े, इसके लिए काम किया। उन्होंने कहा कि इस देश में राजनैतिक स्वार्थी लोग जो होते हैं, वह स्वार्थ की पूर्ति के लिए हमारे प्यार एवं भाईचारे को बिगाड़ने के लिए ऐसा दुष्प्रचार फैलाते हैं, जिससे सत्ता हासिल हो सके। चौटाला ने कहा कि प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं, भाजपा की सरकारों ने चुनावी वायदे किये थे, जो चुनाव घोषणा पत्र जारी किया था, उसे सत्ता प्राप्ति के बाद छेड़ा ही नहीं। बल्कि इस तरह के कानून बनाये, जिससे हर वर्ग के लोग दुखी और परेशान हैं। व्यापारी वर्ग का ज्यादा नुकसान हुआ, चाहे वह नोटबंदी का मामला था, चाहे वह जीएसटी हो। ऐसे कानून बनाये, जिससे योजनाबद्ध तरीके से इस देश की सारी दौलत 15 से 20 बड़े औद्योगिक घरानों के पास जाये। प्रधानमंत्री विदेेशों में जाते हैं, वह किसी राजनेता या कैबिनेट के सदस्य को लेकर नहीं जाते, बल्कि बड़े औद्योगिक घरानों के प्रतिनिधियों को लेकर जाते हैं। इससे पूर्व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुलभूषण गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से व्यापार को खत्म करने का काम किया जा रहा है। इस बार बजट में खाद्य, तेल, मोबाइल, बाइक, फ्रूट, जूस, सिल्क, जूते जेमस्टोन डायमंड, एलसीडी, फर्नीचर, खिलौने, सिगरेट, लाइटर, कैंडल सब महंगी कर दी है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर कस्टम ड्यूटी 15 से 20 प्रतिशत कर दी गई है। उन्होंने कहा कि बैंकों से बड़े कर्ज लेने वाले बड़े उद्योगपतियों का छह लाख करोड़ रुपये एनपीए छोड़ दिया, जिसका बोझ भी आम आदमी पर ही पड़ेगा। इस मौके पर पूर्व डीजीपी एमएस मलिक, जिला प्रधान व पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, जिला प्रवक्ता व सिटी प्रधान एसपी अरोड़ा, प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण आत्रेय, जिला संगठन सचिव उमेद सिंह ढुल्ल, कार्यालय सचिव नच्छतर सिंह मल्हान, जिला व्यापार सेल प्रधान हरबंस सिंगला, अशोक सिंगला, पूर्व पार्षद सुभाष निषाद, युवा प्रधान आजाद मलिक, पूर्व प्रधान सीमा चौधरी सहित इनेलो वर्कर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed