{"_id":"5aa5895d4f1c1bbf088b4abe","slug":"1520798284135-12-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर 5 स्थित प्रदर्शन ग्राउंड में 12वें दिन भी एक्सटेंशन लेक्चरर्स वेलफेयर एसोसिएशन का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर 5 स्थित प्रदर्शन ग्राउंड में 12वें दिन भी एक्सटेंशन लेक्चरर्स वेलफेयर एसोसिएशन का धरना जारी
Updated Mon, 12 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम के साथ बैठक न होने पर 14 से विस का करेंगे घेराव
- सेक्टर-पांच स्थित प्रदर्शन ग्राउंड में 12वें दिन भी एक्सटेंशन लेक्चरर्स वेलफेयर एसोसिएशन का धरना जारी
- एसोसिएशन के आह्वान पर प्रदेश के सभी जिला प्रधान और एक्टिव मेंबर्स ने धरना स्थल पर मीटिंग की
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
सेक्टर-पांच स्थित प्रदर्शन ग्राउंड में 12वें दिन भी एक्सटेंशन लेक्चरर्स वेलफेयर एसोसिएशन का धरना जारी रहा। रविवार को एसोसिएशन के आह्वान पर प्रदेश के सभी जिला प्रधान और एक्टिव मेंबर्स ने धरना स्थल पर मीटिंग की। इस दौरान एसोसिएशन ने फैसला लिया कि सभी एक्सटेंशन लेक्चरर्स 14 मार्च को मास लिव लेकर पंचकूला धरना स्थल पर एकत्रित होंगे और शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा का घेराव करेंगे।
एसोसिएशन के राज्य प्रधान ईश्वर सिंह ने बताया कि एक्सटेंशन लेक्चरर्स अपनी जॉब सिक्योरिटी की मांग को लेकर 28 फरवरी से धरने पर बैठे हैं लेकिन सरकार उनके रोजगार को बचाने की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी एक्सटेंशन लेक्चरार चार मार्च को अपनी जायज मांगों के लिए मुख्यमंत्री आवास जा रहे थे, जिन्हें रास्ते में पुलिस प्रशासन द्वारा रोककरबर्बरतापूर्वक वाटर कैनन व लाठी चार्ज का प्रयोग किया गया। जिससे अनेक महिला लेक्चरार घायल हो गई और कई एक्सटेंशन लेक्चरारों की आंखों में चोटें भीं आई थीं। वहीं प्रदेश प्रवक्ता सरोज दहिया ने बताया कि चार मार्च को हमारे डेलिगेशन की मीटिंग प्रशासन द्वारा सीएम हॉउस में मुख्यमंत्री के निजी सचिव हरदीप सिंह और शिक्षा विभाग की डिप्टी डायरेक्टर किरण कंबोज से करवाई गई थी, जिसमें निजी सचिव हरदीप सिंह ने एक्सटेंशन लेक्चरारों के डेलिगेशन को आश्वासन दिया था कि उनकी मीटिंग दो दिन में मुख्यमंत्री से करवाई जाएगी और समस्या का समाधान करवाया जाएगा, लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी सीएम आवास से कोई आश्वासन नहीं मिला है, जिससे पता चलता है कि सरकार एक्सटेंशन लेक्चर को बेरोजगार करने पर तुली हुई है और उन्हें लगातार धोखा दिया जा रहा है। इस दौरान मीटिंग में रेखा, पूनम रानी (करनाल) सरोज, अजय (पंचकूला) रामपाल बुधवार, विजयपदी (रोहतक) डॉ. तंजुमन (अंबाला) राजपाल गुलिया, सुरजीत (झज्जर) डॉ. आत्माराम, उमेश (फतेहाबाद) प्रो.जगदीश, मुकेश (हिसार) डॉ. विनय डांगी (पानीपत) डॉ. लखवीर सिंह, डॉ. संजीत (सिरसा) डॉ. वीरेंद्र राठी (रेवाड़ी) प्रो. सुनील, प्रो.संदीप, विरेंद्र (जींद) प्रो. विनोद सोनी, प्रो.विरेंद्र (भिवानी) शामिल रहे।
नई भर्ती से बेरोजगार होने का हमेशा सताता है डर:
- एक्सटेंशन लेक्चरार को हर समय मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है क्योंकि इनकी जगह पर कभी भी डेपुटेशन/ट्रांसफर करके इन्हें बेरोजगार कर दिया जाता है।
विज्ञापन
- नई भर्तियों से भी एक्सटेंशन लेक्चरार को बेरोजगार होने का डर हमेशा सताता रहता है।
- सरकार की ओर से सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों के स्टाफ को सरकारी कॉलेजों में समायोजित करने की घोषणा से भी एक्सटेंशन लेक्चर को बेरोजगार होने का डर है।
मुख्य मांगें:
- एक्सटेंशन लेक्चरारों के रोजगार को सुरक्षित किया जाए।
- विभिन्न विषयों में अब तक बेरोजगार हो चुके सभी एक्सटेंशन लेक्चरारों को तुरंत प्रभाव से समायोजित किया जाए।