फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   पंचकूला के जीएस सौंखला 21-25 फरवरी तक बैगलूरु में आयोजित 39वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में जीत दर्ज की

पंचकूला के जीएस सौंखला 21-25 फरवरी तक बैगलूरु में आयोजित 39वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में जीत दर्ज की

Mon, 26 Feb 2018 12:57 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला के जीएस सौंखला 21-25 फरवरी तक बैगलूरु में आयोजित  39वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में जीत दर्ज की
डॉक्टर ने किया था मना, अब बने वर्ल्ड चैंपियनशिप के दावेदार
विज्ञापन

पंचकूला के 82 वर्षीय जीएस सौंखला ने बंगलूरू में आयोजित 39वीं नेेशनल मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण पदक

- पूरे देश भर से 28 राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे
- इवेंट 100, 200 मीटर लांग जंप और ट्रिपल जंप में सौंखला लेंगे हिस्सा

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
अपने जज्बे के आगे पंचकूला निवासी जीएस सौंखला ने डिस्क प्रॉब्लम और उम्र को आड़े नहीं आने दिया। 21 से 25 फरवरी तक बंगलूरू में आयोजित 39वीं नेेशनल मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में दो स्वर्ण और एक सिल्वर पदक हासिल कर स्पेन में होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप के दावेदार बन गए हैं। 82 वर्षीय जीएस सौंखला ने एथलेटिक मीट के इवेंट ट्रिपल जंप और 4*100 मीटर रिले रेस व लांग जंप में जीत दर्ज की है। हैरत की बात है कि 1992 में खेल के मैदान में सौंखला को जंपिंग के दौरान डिस्क प्रॉब्लम की शुरुआत हुई थी, डॉक्टर के मना करने के बाद भी वह खेल के मैदान में डटे रहे। सौंखला का कहना है कि अब आराम वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के बाद ही करूंगा।

इस उम्र में भी हैं चैंपियन
पंचकूला में रहने वाले जीएस सौंखला आज भी उसी शिद्दत से एक खिलाड़ी की भूमिका निभा रहे हैं, जैसा कि जवानी के दिनों में खेला करते थे। उनका मानना है कि जज्बा हो तो उम्र रोड़े नहीं डालती। ट्रैक रिकार्ड की बात करें, तो राष्ट्रीय से लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं में उन्होंने अब तक करीब 50 से ज्यादा पदक हासिल किए हैं।
विज्ञापन


एशियन चैंपियनशिप की उपलब्धियों पर एक नजर
- 2010 मलेशिया में आयोजित एशियन मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक ।
- 2012 में चाइनीज पाइपी में आयोजित एशियन मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक ।
- 2014 में जापाना में आयोजित एशियन मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप दो सिल्वर पदक ।
- 2017 चाइना में आयोजित एशियन मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप एक सिल्वर और तीन ब्रांज मेडल ।

कुछ अन्य उपल्बिधियों पर एक नजर
नेशनल रिकार्ड
- 2013 में 27 जून से 1 जुलाई को बंगलूरू में आयोजित 34वें नेशनल मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप के ट्रिपल जंप 4*400 मीटर और 4*100 मीटर में तीन गोल्ड मेडल।
- 2012 में 23-26 फरवरी को बंगलूरू में आयोजित 33वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप के ट्रिपल जंप 4*400 और 4*100 मीटर में गोल्ड मेडल।
- 2011 के 24-27 फरवरी को चंडीगढ़ में आयोजित 32वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप के ट्रिपल जंप 4*400 और 4*100 मीटर में गोल्ड मेडल हासिल किया।
- 2009 में 19-27 मार्च को हिसार में आयोजित 30वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप के इवेंट ट्रिपल जंप को 8.79 मिनट में पूरा कर नेशनल रिकार्ड बनाकर गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 2008 में 23-26 मार्च को गुवाहाटी में आयोजित 29वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप के इवेेंट ट्रिपल जंप को 8.74 मिनट में पूरा कर नेशनल रिकार्ड बनाया और गोल्ड मेडल जीता।
स्टेट रिकार्ड
हरियाणा स्टेट मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप के 60, 65, 70, 75 आयु वर्ग में इवेेंट ट्रिपल लांग जंप में स्टेट रिकार्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed