{"_id":"5a9074534f1c1bff388b9d74","slug":"1519416622514-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में फूड कोर्ट में देश के अलग अलग राज्यों के लगाए 14 स्टॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में फूड कोर्ट में देश के अलग अलग राज्यों के लगाए 14 स्टॉल
Updated Sat, 24 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरस मेले में लगेगा स्वादों का जायका
- मेले में फूड कोर्ट में देश के अलग-अलग राज्यों के लगाए 14 स्टॉल
- जलेब के लिए मेले में गोहाना के प्रसिद्ध मातूराम हलवाई को आमंत्रित किया
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
परेड ग्राउंड में ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन व जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से आयोजित सरस मेले के दूसरे दिन सांस्कृतिक संध्या में राज्य के अलग-अलग जिलों से आए कलाकारों ने कला का प्रदर्शन कर मेले में आए आगंतुकों का मनोरंजन किया। मेले के दौरान प्रसिद्ध जादूगर अशोक सम्राट ने अपने जादू से लोगों का मनोरंजन किया। जिसे मेले में मौजूद दर्शकों ने खूब पसंद किया।
सरस मेले में देश के अलग-अलग राज्यों के पकवानों के 14 स्टॉल लगाए गए हैं। यह मेला 22 फरवरी से पांच मार्च तक आयोजित होगा। मेले के दूसरे दिन शुक्रवार को अमृतसरी पकवानों का स्वाद लेने वालों की स्टालों पर काफी भीड़ लगी थी। इस स्टाल पर प्रसिद्ध अमृतसरी कुल्चा, अमृतसरी तवा नुटरी, तवा छोले-भटूरे, मट्ठ-छोले, गुरु दा हलवा और गुलाब जामुन का लोगों ने स्वाद चखा।
इसके अलावा फूड कोर्ट में राजस्थान के पारंपरिक पकवान दाल बाटी चूरमा, मावा कचौरी, दाल कचौरी, मिरची वड़ा व चूरमा लड्डू का स्वाद लेने वालों की भीड़ भी कम नहीं थी। वहीं, बिहारी व्यंजनों का स्वाद ट्राईसिटी के लोगों को देने के लिए सरस मेले में बिहार से पारंपरिक भोजन व व्यंजनों के महारथ हासिल लोगों को भी यहां आमंत्रित किया गया है। बिहार की इस स्टाल पर लोग लिट्ठी चोखा का स्वाद ले सकते हैं। हरियाणा के प्रसिद्ध जलेब का स्वाद लेना है तो इसके लिए मेले में गोहाना के प्रसिद्ध मातूराम हलवाई को आमंत्रित किया गया है, जिसका स्वाद आपको उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देगा। सरस मेले में कलकत्ता की मशहूर चाट का भी आनंद लिया जा सकता है। इस स्टाल पर कलकत्ता की मशहूर मूंग दाल लड्डू, पापड़ी चाट, कुलिया चाट, मटका चाट, मिक्स पकौड़ा के विभिन्न फलेवरों का स्वाद लिया जा सकता है। इसके अलावा पंजाब के पटियाला से आए रहमत सांझी रसोई में बर्गर, गोलगप्पे, टिक्की चाट, चाट पापड़ी, दही भल्ला, नूडल, सोया चाप, पनीर टिक्का, मशरूम टिक्का व ग्रेवी चाप का आनंद लिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त मेले में अन्य स्थानीय स्टाल भी लगाए गए हैं। यह फूड कोर्ट मेले में आने वाले आगंतुकों को अपनी और आकर्षित कर रहा है। इस फूड कोर्ट को देख कर किसी भी व्यक्ति को भूख लग सकती है।