फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   31 मार्च या फिर एक अप्रैल से लागू किया जा सकता है कलेक्टर रेट

31 मार्च या फिर एक अप्रैल से लागू किया जा सकता है कलेक्टर रेट

Sat, 24 Feb 2018 01:36 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
31 मार्च या फिर एक अप्रैल से लागू किया जा सकता है कलेक्टर रेट
दस फीसदी कम हो सकता है डीएलएफ का कलेक्टर रेट
विज्ञापन

- डीएलएफ के निवासियों ने डीसी से मिलकर की थी कलेक्टर रेट कम करने की मांग
- 31 मार्च या फिर एक अप्रैल से लागू किया जा सकता है कलेक्टर रेट
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
सेक्टर-एक स्थित डीसी ऑफिस में जिला प्रशासन की ओर से नए वित्तीय वर्ष में लागू होने वाले कलेक्टर रेट को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पंचकूला के शहरी क्षेत्र में कलेक्टर रेट को रिवाइज्ड नहीं करने का फैसला लिया गया। इसके अलावा कालका एरिया में डीएलएफ सहित कुछ अन्य जगहों के कलेक्टर रेट रिवाइज्ड करने को लेकर रिपोर्ट तैयार कर फाइल एफसीआर के पास भेज दी गई। वहीं, जिला प्रशासन ने अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है। रिपोर्ट पर जिले के लोगों की राय 10 मार्च तक मांगी गई है। लोगों से मिलने वाली राय के मुताबिक कलेक्टर रेट की रिपोर्ट में जिला प्रशासन की ओर से बदलाव किए जा सकते हैं। एफसीआर के लिए फाइनल अप्रूवल मिलते ही नए कलेक्टर रेट को 31 मार्च या फिर एक अप्रैल 2018 से लागू किया जाएगा।

कमर्शियल सेक्टर में रेट कम करने की मांग
पंचकूला के बिल्डर और प्रॉपर्टी डीलर जिला प्रशासन के इस निर्णय को सही नहीं बता रहे हैं। प्रॉपर्टी डीलरों की मानें तो जिला प्रशासन को प्रॉपर्टी मार्केट से मंदी हटाने के लिए कमर्शियल सेक्टर्स के कलेक्टर रेट घटाया जाना चाहिए। हरियाणा प्रॉपर्टी डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान सुरेश अग्रवाल ने बताया कि शहर के कमर्शियल व इंडस्ट्रियल प्रॉपर्टी का कलेक्टर रेट ज्यादा होने की वजह से खरीद फरोख्त के काम में मंदी छाई है। ऐसे में अगर प्रशासन की ओर से कलेक्टर रेट को रिवाइज्ड कर कम नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में शहर के लोग भी डेराबस्सी, जीरकपुर या आसपास के एरिये में कमर्शियल व इंडस्ट्रियल सेटअप के लिए जाएंगे।
विज्ञापन


दस फीसदी कम हो सकता है कलेक्टर रेट
कालका तहसील में पड़ने वाले डीएलएफ एरिया के कलेक्टर रेट को जिला प्रशासन की ओर से 10 फीसदी कम किए जाने की रिपोर्ट एफसीआर के पास भेजी गई है। एफसीआर से अप्रूवल मिलते ही उसे लागू किया जाएगा। बता दें कि डीएलएफ के लोग हाल ही में डीसी से मिलकर वहां के कलेक्टर रेट को कम करने की मांग थी। लोगों ने डीसी को दिए मेमोरेंडम में डीएलएफ का अमरवती से ज्यादा कलेक्टर रेट होने की बात कही गई थी। उन्होंने डीएलएफ का कलेक्टर रेट घटाकर अमरावती के बराबर किए जाने की मांग की थी। ऐसे में प्रशासन की ओर से कलेक्टर रेट घटाने पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है डीएलएफ का कलेक्टर रेट
डीएलएफ के सेक्टरों में फर्स्ट फ्लोर का कलेक्टर रेट 5200 रुपये स्क्वेयर फुट है। सेकंड फ्लोर के लिए 4400 रुपये स्क्वेयर फुट है और थर्ड फ्लोर के लिए 4 हजार रुपये स्क्वेयर फुट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed