फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता का समापन

राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता का समापन

Wed, 21 Feb 2018 01:40 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता का समापन
राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में हिसार रहा प्रथम
विज्ञापन

- छात्राओं के वर्ग में भी फतेहचंद कॉलेज हिसार पहले स्थान पर रहा
- गुरुनानक खालसा यमुनानगर की पुरुष वर्ग की टीम दूसरे स्थान पर
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
सेक्टर-एक में उच्चतर शिक्षा विभाग के सहयोग से गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता के समापन अवसर पर प्रदेश भर के कॉलेजों के स्टूडेंट्स ने योग की अलग-अलग मुद्राएं को पेश की। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद उच्चतर शिक्षा विभाग की प्रिंसिपल सेक्रेटरी डॉ. ज्योति अरोड़ा ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सममनित किया।
प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में दयानंद कॉलेज हिसार प्रथम, जबकि गुरुनानक खालसा यमुनानगर की टीम दूसरे स्थान पर रही। इस वर्ग में डीएवी कॉलेज फरीदाबाद की टीम तीसरे स्थान पर रही। छात्राओं के वर्ग में फतेहचंद कॉलेज हिसार पहले, जबकि डीएवी यमुनानगर की टीम दूसरे स्थान पर रही। गुरुनानक कॉलेज खालसा यमुनानगर की टीम छात्राओं के वर्ग में तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में प्रदेश के 14 जिलों के कालेजों के 150 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

समापन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद डॉ. ज्योति अरोड़ा ने कहा कि योग हमारी वैभवशाली सभ्यता का प्रतीक है। योग ऐसी विधा है जो मनुष्य के चित्त, शरीर और आत्मा को पोषित करती है। इस मौके पर मौजूद डिप्टी डायरेक्टर कुलदीप बेनीवाल ने भी छात्रों को योग के फायदे बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed