फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ‘परीक्षा पर चर्चा’ से पीएम से मिली नसीहतों पर स्कूली बच्चों ने बातचीत

‘परीक्षा पर चर्चा’ से पीएम से मिली नसीहतों पर स्कूली बच्चों ने बातचीत

Sun, 18 Feb 2018 01:44 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
‘परीक्षा पर चर्चा’ से पीएम से मिली नसीहतों पर स्कूली बच्चों ने बातचीत
पीएम की नसीहतों से स्कूली बच्चों को मिला आत्मबल
विज्ञापन

- स्कूली छात्र बोले, पीएम की नसीहतों की पोटली बोर्ड परीक्षा में मूलमंत्र साबित होंगी
- ‘खुद को कम न आंको’ वाली पीएम की बात से ज्यादा प्रभावित हुए छात्र
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
परीक्षा के दिनों में तनाव मुक्ति को लेकर पीएम मोदी से हुए संवाद पर स्कूली छात्रों ने कहा कि पीएम मोदी की नसीहतों की पोटली ‘परीक्षा पर चर्चा’ उनके लिए बोर्ड परीक्षा में मूलमंत्र साबित होंगे। बता दें कि शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देशभर के विद्यार्थियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पर खुलकर बात की। स्कूली छात्रों का कहना है कि इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। छात्राओं की माने तो पीएम मोदी ने परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव को कम का करने का सिर्फ मंत्र ही नहीं दिया, बल्कि उनके निजी जीवन में भी सार्थक परिणाम लेकर आएंगे। पंचकूला के स्कूली छात्रों की माने तो खुद को कम न आंको वाली पीएम की बात से वह ज्यादा प्रभावित हुए हैं, क्योंकि अपना आंकलन करने के लिए आत्मविश्वास पैदा करना होगा।

परीक्षा पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी से बहुत ज्यादा प्रोत्साहन मिला है। बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रधानमंत्री के टिप्स से आत्मबल बढ़ा है। उनके स्पीच से दो बातें सबसे अच्छी लगीं कि एक तो परीक्षा के समय स्ट्रेस नहीं लेना चाहिए और दूसरा ध्यान केंद्रित करने वाली बात। उन्होंने कहा था कि जाने कि आप कौन-सी बात पर ध्यान केंद्रित करते हैं। ऐसा कर आप अन्य विषयों पर भी ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। - अमन, ब्लू बर्ड हाई स्कूल, सेक्टर-16।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए रूबरू होना काफी अच्छा लगा। उनके स्पीच में खुद से कंपीटीशन करना और खुद का रिकार्ड तोड़ने वाली बात सबसे अच्छी लगी। परीक्षा के लिए पीएम के द्वारा दिए गए टिप्स पर कहा कि डर निकाल दो तो मार्च का महीना टेंशन का नहीं, फेस्टिवल का हो जाएगा। - अंशिका धीमान, स्कूल ब्लू बर्ड हाई स्कूल।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के प्रधानमंत्री ने समझाया कि हमें सिर्फ अपने काम पर फोकस करना चाहिए। उनकी सबसे अच्छी बात ये लगी कि परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए दूसरों के बजाय खुद से कंपीटीशन करना चाहिए। इसके लिए अपने आप पर उम्मीद रखते हुए दृढ़ लक्ष्य के साथ पढ़ाई करनी चाहिए। - किशिका, द स्काई वर्ल्ड स्कूल, सेक्टर-21।


बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक और सफल होने के लिए खुद पर विश्वास रखने वाली बात सबसे अच्छी लगी। पीएम मोदी कि ये बात सबसे अच्छी लगी कि अक्सर बच्चे प्रतियोगिता की भावना से तनाव ले बैठते हैं और अच्छे अंक प्राप्त नहीं कर पाते। इसलिए खुद से प्रतियोगिता होनी चाहिए न कि दूसरों से। खुद से प्रतियोगिता करने पर आप अपनी गलतियों को सुधार सकते हैं और परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं। - चहक, द स्काई वर्ल्ड स्कूल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed