{"_id":"5a8346574f1c1b2a788b5a80","slug":"15185528693-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुररानी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुररानी समस्या
Updated Wed, 14 Feb 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी निकासी न होने के कारण सड़क बनी तालाब
- खंड पंचायत एवं विकास के कार्यालय में जाने वाले लोग हो रहे परेशान
- सड़क के साथ ही नाला होने के बावजूद नहीं किया पानी निकासी का प्रबंध
अमर उजाला ब्यूरो
रायपुररानी।
खंड पंचायत एवं विकास कार्यालय तक जाने वाले रास्ते के कारण लोगों को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है, जबकि इस सड़क के निर्माण पर लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं। अभी एक दिन पहले ही हुई बारिश से कार्यालय के मुख्य गेट पर इकट्ठा हुए पानी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ ही समय पहले इस रास्ते का पुनर्निर्माण किया गया था, लेकिन पानी की कोई निकासी न होने के कारण यहां पर तालाब बन गया है। रास्ते के साथ ही नाला होने के बावजूद पानी निकासी का कोई प्रबंध नहीं किया गया। लोगों का कहना है कि जब इस रास्ते में टाइलें ऊंचा उठाकर लगाई जानी चाहिए थी, ताकि यहां पर पानी खड़ा ना हो सके। इसके अलावा क्षेत्रवासी एडवोकेट चंद्र प्रकाश, शाम शर्मा, निखिल मंगल, गौरव, दिनेश समानवां, कृष्ण धीमान, दीपक, भगत सिंह नंबरदार खेडी, राजेश प्रजापत आदि ने बताया कि मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सरकारी ग्रांट से हुए विकास कार्यों की अनियमितता के बारे में अवगत करवाया व ग्रांट के माध्यम से हुए विकास कार्यों को अप्रूव करने वाले अधिकारियों की जांच कराने को लेकर भी मांग की है। वहीं रायपुररानी बीडीपीओ मार्टिना महाजन के मीटिंग में होने के बाद इस मामले में ब्लॉक समिति चेयरपर्सन भूमिका शर्मा ने बताया कि हमने दो-तीन बार इस समस्या के बारे में बीडीपीओ को अवगत करवाया है लेकिन पता नहीं अभी तक क्यों इस समस्या का कोई हल नहीं हुआ, इस समस्या को जल्द से जल्द से समाधान कराया जाएगा।