फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   आई लीग: ईस्ट बंगाल ने मिनर्वा को एक गोल से किया पराजित

आई लीग: ईस्ट बंगाल ने मिनर्वा को एक गोल से किया पराजित

Wed, 14 Feb 2018 01:41 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
आई लीग: ईस्ट बंगाल ने मिनर्वा को एक गोल से किया पराजित
आई लीग: ईस्ट बंगाल ने मिनर्वा को एक गोल से किया पराजित
विज्ञापन

60वें मिनट में केविन की गोल की बदौलत मिली जीत
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
फुटबाल के रोमांच को देखने पहुंची भीड़ को उस वक्त मायूसी का सामना करना पड़ा, जब आई लीग मुकाबले में ईस्ट बंगाल के खिलाड़ी ने 60वें मिनट में गोल दागकर विपक्षी टीम (मिनर्वा एफसी) को 1-0 से शिकस्त दे दी। अंकों के आधार पर आगे चल रही मिनर्वा एफसी के खिलाड़ी पहले हाफ से ही ईस्ट बंगाल पर हावी होने की कोशिश करती रहे, लेकिन ईस्ट बंगाल के खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर ली। होम ग्राउंड पर मिनर्वा को दर्शकों का भारी समर्थन होने के बाद भी टीम को कामयाबी नहीं मिल सकी।

मिनर्वा के कोच खोगन ने बताया कि ईस्ट बंगाल की टीम भी काफी मजबूत है, लेकिन भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया। मिनर्वा के खिलाड़ियों ने भी जीत हासिल करने के लिए पासेज और लांग शॉट्स लगाते हुए अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। खेल के 60वें मिनट में केविन लोबो ने 30 फुट की दूरी से बेहतरीन गोल दागकर ईस्ट बंगाल को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि खेल के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आत्मरक्षा में मजबूती दिखाते हुए विपक्षी टीम के खिलाड़ियों को गोल पोस्ट तक पहुंचने से रोका। अभी भी अंकों के आधार पर मिनर्वा अग्रणी स्थान पर है। कोच ने कहा कि पंचकूला के ताऊ लाल ग्राउंड को हाल ही में तैयार किया गया जबकि एक दिन पहले हुई बारिश के कारण भी खिलाड़ी खुद को पूरी तरह सहज महसूस नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed