फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   हिंसा मामले के मास्टरमाइंड आदित्य इंसा सहित पांच पर इनाम घोषित

हिंसा मामले के मास्टरमाइंड आदित्य इंसा सहित पांच पर इनाम घोषित

Wed, 27 Dec 2017 02:01 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
हिंसा मामले के मास्टरमाइंड आदित्य इंसा सहित पांच पर इनाम घोषित
हिंसा मामले के मास्टरमाइंड आदित्य इंसा सहित पांच पर इनाम घोषित
विज्ञापन

- आदित्य इंसा पर दो लाख का इनाम करने की डीजीपी से की सिफारिश
- पंजाब, राजस्थान, यूपी और हरियाणा में जारी है छापेमारी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा के मामले में अब तक फरार आदित्य इंसा सहित पांच आरोपियों पर पुलिस ने इनाम घोषित कर दिए हैं। आदित्य इंसां पर एक लाख रुपये जबकि फूल सिंह, राकेश, अमरीक सिंह और गोबी राम पर 50-50 हजार रुपये के इनाम घोषित किए गए हैं। हिंसा मामले के मास्टरमाइंड आदित्य इंसां के खिलाफ इनाम की राशि एक से बढ़ाकर दो लाख रुपये करने की डीजीपी से सिफारिश की गई है। सभी आरोपियों के पोस्टर वहां के नाम चर्चा घरों के अलावा प्रमुख स्थलों पर चस्पा करवाए गए हैं, ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द उनकी गिरफ्तारी की जा सके। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें उत्तर प्रदेश के शहरों में छापेमारी कर रही है।
25 अगस्त को पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने जब डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार करने पर पंचकूला में हिंसा और आगजनी हुई थी। इसमें 35-36 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में करीब 1100 आरोपियों को गिरफ्तार किया था जबकि हिंसा मामले में कुल 170 से अधिक एफआईआर दर्ज किए गए थे। हिंसा की साजिश के मुख्य आरोपी आदित्य इंसां सहित पांच आरोपियों में डेरा प्रमुख का पीए राकेश, ड्राइवर फूल सिंह के अलावा डेरे के दो नजदीकी सदस्य गोबी राम और अमरीक सिंह के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

इनाम की घोषणा और पोस्टर जारी करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास और तेज कर दिए गए हैं। पुलिस की ओर से हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अहम ठिकाने और नाम चर्चा घरों पर इश्तहार चिपका दिए हैं। हिंसा मामले में पुलिस ने हनीप्रीत, पवन इंसां, दिलावर इंसां, सीपी अरोड़ा, चमकौर सिंह सहित कुछ अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लेकिन हिंसा के 125 दिन बाद भी मोस्ट वांटेड आदित्य इंसां सहित अन्य आरोपी पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहे हैं। कोर्ट की फटकार के बाद फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके इश्तहार चिपकाने सहित इनाम जारी करने के बाद गिरफ्तारी की उम्मीदें एक बार फिर बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed