फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   आज मुख्यमंत्री करेंगे मल्टीलेवल पार्किंग का उदघाटन

आज मुख्यमंत्री करेंगे मल्टीलेवल पार्किंग का उदघाटन

Sat, 02 Dec 2017 01:03 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
आज मुख्यमंत्री करेंगे मल्टीलेवल पार्किंग का उदघाटन
आज सीएम पंचकूला को देंगे तीन परियोजनाओं की सौगात
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन
पार्किंग में खड़ी हो सकेंगी 228 कारें, इसी भवन में होंगे कई सरकारी दफ्तर भी शिफ्ट
पंचकूला वासियों को 50 करोड़ की लागत से मिलेगा तीन परियोजनाओं का तोहफा
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जिले को शनिवार सुबह 10 बजे 50 करोड़ रुपये की तीन परियोजनाओं की सौगात देंगे। पंचकूला के विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता ने सेक्टर-6 स्थित हुडा फील्ड होस्टल में संवाददाताओं को यह जानकारियां दीं।
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-दो में 16 करोड़ रुपये से हरियाणा राज्य परिहवन निगम की कार्यशाला, सेक्टर-एक स्थित लघु सचिवालय में 26 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीलेवल पार्किंग एवं प्रशासनिक भवन भाग-2 की सौगात देंगे। बरवाला में दो करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से तैयार उप तहसील व ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, रायपुररानी का भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि 17 साल पहले मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की शुरुआत कर दी गई थी, जिसे दो वर्ष के दौरान पूरा कर लिया गया है। मल्टीलेवल पार्किंग में कुल 228 कारों की पार्किंग हो सकेगी। इस भवन में शहर के अलग-अलग सेक्टरों में अब संचालित होने वाले दफ्तरों को भी शिफ्ट किया जाएगा। इससे जिला भर के लोग एक ही छत के नीचे अपने काम करवा सकेंगे। बारिश के दिनों में वाहनों के पार्किंग में काफी परेशानियां पेश आ रही थीं। मल्टीलेवल पार्किेंग के तैयार होने से यह परेशानी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
वर्किंग वुमन के लिए होगी क्रैच की भी सुविधा
सचिवालय में काम करने वाली महिलाओं व काम करवाने आने वाली महिलाओं के बच्चों की देखभाल के लिए क्रैच की भी व्यवस्था की जाएगी। प्रशासनिक भवन में जिम, योग और ध्यान केंद्र बनेंगे।

-------------
पंचकूला में नहीं था अब तक बस डिपो
विधायक ने बताया कि प्रदेश के 22 जिलों में बस डिपो है, लेकिन पंचकूला में अब तक इसकी सुविधा नहीं थी। इसके शिलान्यास से यहां से संचालित होने वाली बसों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। वर्कशॉप में बसों के मरम्मत के लिए आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इस मौके पर भाजपा के जिला प्रधान दीपक शर्मा, हरियाणा शिवालिक बोर्ड के सदस्य श्याम लाल बंसल, महामंत्री हरिंदर मलिक, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता डीपी सोनी, जिला मीडिया प्रभारी विकास पाल, सह मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग, ईशु, चंद्र मोहन फौजी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed