{"_id":"5a19a0b94f1c1b8b688b4dbc","slug":"15116291031623-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोल दिया गया सेक्टर-23 का नाम चर्चा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोल दिया गया सेक्टर-23 का नाम चर्चा घर
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा और रोहतक के ध्यानार्थ..................
खोल दिया गया सेक्टर-23 का नाम चर्चा घर
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
सेक्टर-23 स्थित डेरा सच्चा सौदा का नाम चर्चा घर शनिवार को खोल दिया गया। इसके खुलते ही यहां डेरा समर्थक पहुंचने लगे। बेसमेंट में सीवरेज का पानी पहुंचने के कारण यहां रखा काफी सामान खराब हो गया। शनिवार को नाम चर्चा घर के खुलने की खबर मिलते ही आसपास के डेरा समर्थक इकट्ठा हो गए। सबसे पहले वहां सफाई अभियान चलाया गया। समर्थकों का कहना है कि प्रदेश के अन्य शहरों में डेरे धीरे धीरे खुलने लगे हैं, उसी कड़ी में पंचकूला का नाम चर्चा घर भी खोला गया है। इस दौरान समर्थकों ने कहा कि देश को बदनाम करने के लिए कुछ उपद्रवियों ने पंचकूला में हिंसा की, जिसका हमें भी दुख है। डेरे के अनुयायी केवल सत्संग के लिए पहुंचते हैं और जिन लोगों ने डेरे को बदनाम करने की कोशिश की है, उनका हम कड़ा विरोध करते हैं। डेरा समर्थक संजीव और सुभाष सेठी ने कहा कि नाम चर्चा घर खुलने से अब दोबारा सत्संग शुरू हो सकेगा।