{"_id":"59bed4da4f1c1b30688b5128","slug":"15056785845-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहा लोग जागरूक हैं, वह शिकायत नहीं करते सीधे सोशल मीडिया पर फोटो डाल देते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहा लोग जागरूक हैं, वह शिकायत नहीं करते सीधे सोशल मीडिया पर फोटो डाल देते हैं
Updated Mon, 18 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोग जागरूक हैं, सीधे सोशल मीडिया पर फोटो डालते हैं
चिल्ड्रेन पार्क में गंदगी देख भड़के सीसीएम, रेलवे स्टेशन की सफाई व्यवस्था में सुधार करें
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रविवार को उत्तर रेलवे यात्री सुविधा के चीफ कामर्शियल मैनेजर (सीसीएम) विवेक श्रीवास्तव ने दौरा किया। इस दौरान सीसीएम ने यात्रियों की सुविधा के लिए बनी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस बीच उनकी नजर रेलवे स्टेशन के एंट्री गेट पर बने चिल्ड्रन पार्क में पड़ी गंदगी पर पड़ी तो अधिकारियों की जमकर क्लास ली। उन्होंने कहा कि लोग जागरूक हो गए हैं और अब वह शिकायत नहीं करते सीधे सोशल मीडिया पर फोटो डाल देते हैं। इससे रेलवे की ओर से चलाए स्वच्छता अभियान को धक्का लगता है। इसलिए स्वच्छता का खास ध्यान रखें। इसके बाद उन्होंने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व सफाई व्यवस्था को देखने के लिए हर विभाग का दौरा किया और चेकिंग में मिलीं खामियों को जल्द दूर करने के लिए अधिकारियों को हिदायत दी। वहीं सीसीएम ने अनारक्षित टिकट बुकिंग काउंटर की प्रिंटर बदलने की भी सलाह दी। वहीं पार्सल विभाग में तितर बितर पड़े पार्सल देखकर अधिकारियों की क्लास भी लगाई। रेलवे के सभी प्लेटफार्म पर जाकर साफ -सफाई और यात्री सुविधा का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ सीनियर डीसीएम प्रवीण गौड़ द्विवेदी और स्टेशन मास्टर टीपी सिंह भी मौजूद थे।
पार्सल डिपार्टमेंट को किया जाए कंप्यूटरीकृत
चंडीगढ़ के रेलवे स्टेशन का पार्सल विभाग अभी भी मैन्युल ढंग से चल रहा है। ऐसे सीसीएम श्रीवास्तव ने अधिकारियों से पूछा कि कब तक पार्सल विभाग पूरी तरह से कंप्यूटरीकृत किया जाएगा। इस पर अधिकारियों ने इसे तुरंत करने का जवाब दिया।
117 लोगों को पकड़ा
नॉर्दर्न रेलवे पैसेंजर के चीफ कामर्शियल मैनेजर विवेक श्रीवास्तव के नेतृत्व में चंडीगढ़ स्टेशन पर एक चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसके तहत रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों व स्टाफ ने बिना टिकट ट्रेन में सफर करने वाले 117 लोगों को पकड़ा। जिनका चालान करके छोड़ दिया गया। इसमें रेलवे ने कुल 71 हजार 270 रुपये वसूले।