फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   बसें नही चलने से परेशान छात्राओं ने मोरनी पंचकुला सड़क पर लगाया जाम, उपायुक्त के आशवासन के बाद खुला रास्ता

बसें नही चलने से परेशान छात्राओं ने मोरनी पंचकुला सड़क पर लगाया जाम, उपायुक्त के आशवासन के बाद खुला रास्ता

Thu, 14 Sep 2017 01:24 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
बसें नही चलने से परेशान छात्राओं ने मोरनी पंचकुला सड़क पर लगाया जाम, उपायुक्त के आशवासन  के बाद खुला रास्ता
डीसी जा रही थीं समस्याएं सुनने, जाम लगाए बैठीं छात्राओं ने रोका काफिला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मोरनी।
पहली बार डीसी बुधवार को मोरनी के गवाही गांव समस्याएं सुनने जा रही थीं। जोड़ी गांव के पास जब उनका काफिला पहुंचा तो पता चला कि सड़क पर स्कूल की छात्राओं ने जाम लगा रखा है। डीसी गाड़ी से उतरीं और छात्राओं से समस्या जानने पहुंचीं तो पता चला कि बस सुविधा न मिलने से छात्राएं परेशान हैं। बस फिर क्या था गांव पहुंचने से पहले ही उन्हें एक महत्वपूर्ण समस्या यहीं मिल गई। लेकिन डीसी को तो गवाही गांव तक पहुंचना जरूरी था, इसलिए उन्होंने इस समस्या को हल्के में लिया और मात्र आश्वासन देकर वह आगे बढ़ गईं। भोली भाली छात्राएं भी आखिर जिले के सबसे बडे़ अधिकारी की बात कैसे न मानती उन्होंने विश्वास कर लिया और जाम खोल दिया। हालांकि डीसी ने छात्राओं से कहा कि वह उनके पास समस्या के संबंध में क्यों नहीं मिलने आईं। इस पर कई छात्राएं बोल पड़ीं कि यहां की यह कॉमन प्रॉबलम है, इसकी भी शिकायत लेकर उनके पास जाना पड़ेगा। जबकि असलियत यह है कि इस समस्या से प्रशासन का हर अधिकारी वाकिफ है। इसके बावजूद इसे अनदेखा किया जाता रहा है। छात्राओं ने यह भी कहा कि डीसी मैडम में अब कितनी समस्याएं ऐसी हैं जो कार्यालय में आने पर प्राथमिकता के आधार पर हल की हैं। सिर्फ आश्वासन और अधिकारियों को निर्देश देने तक उनका काम रहता है।

लगभग तीन सप्ताह से परेशान थीं
लगभग तीन सप्ताह से मोरनी के कई रूट पर बंद बस सेवाओं से परेशान स्कूल के बच्चों व आम लोगों ने रोडवेज के खिलाफ रोष जताते हुए पंचायती नुमाइंदों की अगुवाई में मोरनी-पंचकूला सड़क पर ये जाम लगाया। जोड़ी गांव के पास लगे जाम में बच्चों व ग्रामीणों ने परिवहन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। छात्राओं और ग्रामीणों ने बताया कि परिवहन विभाग के अधिकारियों ने मोरनी से बडीशेर, मोरनी से धामण व मोरनी से टिक्कर ताल, मोरनी से रायपुररानी सहित कई रूट पर पिछले कई दिनों से बस सेवा बंद कर रखी है। प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार उनकी मांग को नजरअंदाज कर रहे हैं। जिससे उन्हें रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। महिला बहुतकनीकी संस्थान, जेबीटी शिक्षण संस्थान व मोरनी स्कूल की छात्राओं ने कहा कि उन्होंने इस परेशानी से लेकर हलका विधायक लतिका शर्मा व परिवहन विभाग के कई अधिकारियों तक को कई बार शिकायत दी। लेकिन इस समस्या का हल नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस तरह बिगड़ी स्थिति
बता दें कि छात्राओं ने जाम लगाने की चेतावनी पहले ही अधिकारियों को दे दी थी। वहीं डीसी के दौरे के मद्देनजर परिवहन विभाग ने बुधवार सुबह ही एक बस पंचकूला से वाया धामण होते हुए मोरनी के लिए गुपचुप तरीके से चला दी, जिसकी जानकारी किसी भी सरपंच व ग्रामीणों को नहीं दी गई। इसका पता जब ग्रामीणों और छात्राओं को चला तो दिखावे के लिए बस सेवा शुरू किए जाने वह बुरी तरह भड़क गए और नारेबाजी करने लगे। इसके बाद हालात बेकाबू हो गए और छात्राएं बीच सड़क पर बैठ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed