फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   अपनी मांग को लेकर पंचकूला जनरल अस्पताल में सुबह

अपनी मांग को लेकर पंचकूला जनरल अस्पताल में सुबह

Tue, 12 Sep 2017 01:06 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
अपनी मांग को लेकर पंचकूला जनरल अस्पताल में सुबह
दो घंटे डॉक्टरों ने नहीं जांचे मरीज
विज्ञापन

पंचकूला।
सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल में सोमवार को सुबह 8 से 10 डॉक्टरों ने पेन डाउन स्ट्राइक की। ये स्ट्राइक प्रदेश के सभी जिलों के गवर्नमेंट अस्पतालों में थी। इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सभी सुविधाएं ठप रखी गईं। जिसके चलते रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर डॉक्टर्स की ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतारें रहीं। इस दौरान पंचकूला की सीएचसी और पीएचसी में भी डॉक्टरों ने हड़ताल रही। हड़ताल के दौरान जनरल अस्पताल में दो घंटे तक न तो ओपीडी हुई और न ही मरीजों को रजिस्ट्रेशन काउंटर पर आने दिया। सिक्योरिटी गार्ड्स मरीजों को यही कहते रहे कि अभी डॉक्टर हड़ताल पर हैं और कार्ड नहीं बनेंगे। इस दौरान यहां सिक्योरिटी गार्ड्स और मरीजों के बीच हाथापाई भी हुई। आखिरकार मरीजों को परेशानी झेलनी ही पड़ी।
ये हड़ताल हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसिज एसोसिएशन की ओर से की गई थी। सोमवार को पूरे हरियाणा में दो घंटे की हड़ताल जारी रही है। डॉक्टरों ने बताया कि सरकार के सामने कई बार उन्होंने स्पेशलिस्ट को इनसेंटिव, 10 साल के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर को एडिशनल एसएमओ के पद जैसी कई मांगें रखी हैं। इसके बाद भी सरकार डॉक्टर्स की पेंडिंग मांगों पर कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

इवनिंग शिफ्ट में भी मरीजों का तांता
हड़ताल सुबह 8 बजे शुरू हो गई थी और दो घंटे तक डॉक्टरों ने ओपीडी में मरीजों को नहीं जांचा। हड़ताल सुबह 10 बजे खत्म हुई, जिसके बाद ही मरीजों के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर कार्ड बनाने शुरू किए गए। जैसे ही हड़ताल खत्म हुई ओपीडी में दूर दूर तक कतारें लगनी शुरू हो गईं। इसके बाद ब्लड सैंपल देने के लिए भी लैब में मरीजों की कतारें लगनी शुरू हो गईं थीं। मॉर्निंग शिफ्ट के मरीजों को इवनिंग शिफ्ट में इलाज कराने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed