फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   19 शिकायतों में 10 शिकायतों का निपटान किया गया

19 शिकायतों में 10 शिकायतों का निपटान किया गया

Tue, 12 Sep 2017 12:56 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
19 शिकायतों में 10 शिकायतों का निपटान किया गया
अफसरों पर शालीमार के मालिक से मिलीभगत का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
सेक्टर-एक के जिला सचिवालय के सभागार में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता हरियाणा की शहरी स्थानीय निकाय मंत्री एवं जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की अध्यक्षा कविता जैन ने की। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के समक्ष एजेंडे के अनुसार 19 शिकायतें रखी गईं। इनमें 12 पुरानी व 7 नई शिकायतें शामिल थीं। 19 शिकायतों में से 10 का निपटान किया गया और 9 शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर जांच कर आगामी समिति की बैठक तक समाधान करने के निर्देश दिए।
एक मामले में सेक्टर 9 पंचकूला निवासी अजय पुत्र गोपालचंद ने शिकायत दी कि शालीमार के मालिक की अधिकारियों से मिलीभगत है। इस कारण माल से संबंधित 7 करोड़ रुपये से ज्यादा प्रॉपर्टी टैक्स वसूला नहीं जा रहा है। मालिक को लगातार चार वर्ष से नोटिस की प्रक्रिया केवल दिखावे के लिए की जा रही है। इस संबंध में मंत्री ने विभागीय जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन


कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई की आदेश
गांव बुढ़नपुर निवासी गोपाल सिंह ने गांव बुढ़नपुर में सफाई व्यवस्था, मीट की अवैध दुकानें हटाने व घरों पर नंबर प्लेट लगाने की शिकायत पर मंत्री ने संबंधित अधिकारी को इस दिशा में रिपोर्ट पेश करने को कहा, जिस पर समिति के गैर सरकारी सदस्य हरिंदर मलिक ने बताया कि गांव में घरों पर नंबर प्लेट लग चुकी है, लेकिन गंदगी व गोबर की समस्या जस की तस बनी हुई है। इस पर संबंधित अधिकारी ने बताया कि वहां पर साफ-सफाई कराई गई थी। लेकिन पुन: कूड़ा-करकट फेेंक दिया जाता है। जिसपर मंत्री ने सुबह और रात के समय विशेष चेकिंग कर कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए और बड़ा जुर्माना करने को भी कहा। उन्होंने मीट की दुकानों के बारे में कहा कि संबंधित विभाग कार्रवाई कर रहा है और इसी सप्ताह चालान भी पेश किया जाएगा। जिसके बाद मीट की दुकानों को वहां से हटाया जाएगा। इसके साथ-साथ ग्रामीणों ने रास्ते की व्यवस्था करने की दिशा में भी शिकायत दी थी, जिस पर मंत्री ने अधिकारियों को डीसी से बैठक आयोजित कर आगामी 15 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ता पक्का कराने व अवैध कब्जे हटाने के लिए एस्टीमेट भेजा
रैली गांव सेक्टर 12ए के निवासी सूबेदार मेजर कंवरपाल की शिकायत मकान नंबर 300 से 305 तक रास्ता पक्का कराने व रास्ते से अवैध कब्जे हटाने पर संबंधित अधिकारी ने मंत्री को बताया कि इस संबंध में एस्टीमेट तैयार कर भेजा है। 22 दिन में इस रस्ते पर कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। मंत्री ने ग्रामीणों को परामर्श देते हुए कहा कि वे कूड़ा-करकट एक उचित स्थान पर ही फेंकें, ताकि उसे उठवा कर एक उचित स्थान पर डला सकें। इस मौके पर कालका की विधायक लतिका शर्मा, नगर निगम की मेयर उपिंदर कौर आहलुवालिया, डीसी गौरी पराशर जोशी, संपदा अधिकारी जगदीप ढांडा एडीसी राजेश जोगपाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed