फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   अज्ञात वाहन द्वारा कुचले जाने से एक व्यक्ति की मृत्यु।

अज्ञात वाहन द्वारा कुचले जाने से एक व्यक्ति की मृत्यु।

Fri, 01 Sep 2017 01:33 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन द्वारा कुचले जाने से  एक व्यक्ति की मृत्यु।
हादसे में पंचकूला कोर्ट के पादरी की मौत
विज्ञापन

पंचकूला से अंबाला स्थित गांव भड़ोग जाते वक्त हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
बरवाला।
बरवाला बाईपास पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। चौकी इंचार्ज राजिंद्र सिंह ने बताया कि मुकेश कमार (42) पुत्र सूरजभान वासी भड़ोग जिला अंबाला, जो कि पंचकूला न्यायालय में पादरी के पद पर काम करता था। वह बाइक पर पंचकूला से अपने गांव भड़ोग जा रहा था। बरवाला बाईपास से गुजरते वक्त उसकी मोटरसाइकिल को पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया और वाहन उसके सिर से गुजर गया। कुचले जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के दुकानदारों व लोगों ने इस घटना की सूचना बरवाला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल, सेक्टर-6, पंचकूला भेज दिया है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की पत्नी और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे से बरवाला व उसके गांव में शोक की लहर है। उधर, कस्बे व क्षेत्र के लोगों ने बताया कि बरवाला बाईपास पर ट्रैफिक लाइट न होने से पहले भी काफी लोग हादसों में जान गंवा चुके हैं, लेकिन विभाग इन हादसों के होने के बावजूद ट्रैफिक लाइट नहीं लगा रहा। जिससे यहां पर आए दिन जान व माल दोनों का नुकसान कस्बे व क्षेत्र के लोगों व राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed