फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   मजदूरों के हक को लेकर सी.एम.विंडों पर शिकायत, एक साल से बकाया लाखों रूपया दिलवाने की मांग

मजदूरों के हक को लेकर सी.एम.विंडों पर शिकायत, एक साल से बकाया लाखों रूपया दिलवाने की मांग

Thu, 10 Aug 2017 01:05 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
मजदूरों के हक को लेकर सी.एम.विंडों पर शिकायत, एक साल से बकाया लाखों रूपया दिलवाने की मांग
वन विभाग ने एक साल से नहीं दी मजदूरी, सीएम विंडो पर शिकायत
विज्ञापन

मजदूर बोले- शोषण करने वाले अफसरों को सस्पेंड करने किया जाए
घर चलाना हुआ मुश्किल, मानसिक तौर पर किया जा रहा है परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
मोरनी।
देश व राष्ट्र के निर्माण में बैक बोर्न कहे जाने वाले मजूदरों का सरकारी महकमे जमकर शोषण कर रहे हैं। यह शोषण काम के बाद मजदूरी न देने के तौर पर हो रहा है। ऐेसा ही एक उदाहरण मोरनी खंड में देखने को मिला। यहां पिछले एक साल से मजदूरी के लिए भटक रहे मजूदरों ने वन विभाग के खिलाफ सीएम विंडो पर शिकायत देकर बकाया पैसा दिलाने की मांग कर शोषण करने वाले अफसरों को सस्पेंड करने की मांग की है। आरोप है कि मजदूरों को उनका मेहनताना न देकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। जिससे उन्हें मानसिक परेशानी के साथ आर्थिक परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। मांधना पंचायत के दर्जनों मजदूरों ने बताया कि उन्होंने मोरनी पिंजौर वन मंडल के तहत पड़ने वाली थापली ब्लॉक में वर्ष 2016 जून जुलाई में साफ सफाई व पौधरोपण का कार्य कराया गया था। जिसके बाद आज तक उन्हें उसकी मजदूरी नहीं दी जा रही है। उन्हें घर का खर्च चलाने के लिए दर दर भटकाया जा रहा है। आरोप है कि 25 से तीस मजदूरों का लाखों की राशि पैसा वन विभाग पर बकाया है, जिसे पाने के लिए कई बार विभाग के अधिकारियों के चक्कर काट चुके हैं। लेकिन हर बार अनदेखी कर टरका दिया जाता है। इन मजदूरों ने हरियाण के मुख्यमंत्री के अलावा वन विभाग के प्रधाच सचिव पीपी भोजवेद्य से मामले में संज्ञान लेने का आग्रह करते हुए बकाया वेतन देने और लापरवाही बरतने वाले अफसरों को सस्पेंड करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed