फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   बे-लगाम टिप्पर ने दुकान व मकान में मारी टक्कर। दुकान में रखा सामान बाल-बाल बचा।

बे-लगाम टिप्पर ने दुकान व मकान में मारी टक्कर। दुकान में रखा सामान बाल-बाल बचा।

Mon, 07 Aug 2017 01:12 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
बे-लगाम टिप्पर ने दुकान व मकान में मारी टक्कर। दुकान में रखा सामान बाल-बाल बचा।
दुकान और घर में घुसा बेकाबू टिप्पर
विज्ञापन

बाल-बाल बचा परिवार, नशे में था टिप्पर चालक
अमर उजाला ब्यूरो
बरवाला।
राष्ट्रीय राजमार्ग-73 पर बरवाला बाईपास पर शनिवार देर रात एक बेकाबू टिप्पर दुकान और घर में जा घुसा। जिससे दुकान में रखा लाखों का सामान खराब हो गया। वहीं मकान में रह रहा परिवार बाल-बाल बचा। मकान मालिक शमशेर सिंह ने बताया कि शनिवार को देर रात एक तेज रफ्तार व बेकाबू टिप्पर जो कि मौली से पंचकूला जा रहा था। तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर वह पेड़ों को तोड़ता उनके घर व दुकान में जा घुसा। जिससे उनके मकान व दुकान का लेंटर टूट गया। यहीं नहीं परिवार की जान बाल-बाल बची। दुकान मालिक प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्होंने शमशेर सिंह से उनके घर के साथ इलेक्ट्रिक सामान की दुकान किराए कर रहे हैं। रात को वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात ट्रक के घुसने से दुकान में रखी तीन बाईंडिंग, दो वेल्डिंग मशीनें, स्टेपलाइजर और एक एलईडी तथा अन्य सामान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। शमशेर सिंह ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मकान में जोर का धमाका हुआ और वह उठकर मकान से बाहर भागे। इसके बाद देखा कि एक टिप्पर उनके मकान और दुकान में घुसा है। टिप्पर का चालक टिप्पर में ही बैठा था, जिसे मामूली खरोंचे लगी थी और वह नशे में धुत्त था। घटना से पहले उनके पड़ोसी पिंकी के मकान से टकराने से भी टिप्पर बाल-बाल बचा। सूचना मिलते ही बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज राजिंद्र सिंह और अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने टिप्पर चालक सोनू वासी सरहिंद पंजाब को काबू कर उसे प्राथमिक चिकित्सा दिलाई और कार्रवाई शुरू कर दी। शमशेर सिंह ने बताया कि अगर यह घटना दिन में होती तो जान और माल दोनों का भारी नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed