फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   साल पहले करोडों रूपया बीडीपीओ के खाते में आने के बावजूद नहीं हो रहे जिला परिषद वार्डों में विकास कार्य

साल पहले करोडों रूपया बीडीपीओ के खाते में आने के बावजूद नहीं हो रहे जिला परिषद वार्डों में विकास कार्य

Tue, 01 Aug 2017 01:15 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
साल पहले  करोडों रूपया बीडीपीओ के खाते में आने के बावजूद नहीं हो रहे जिला परिषद वार्डों में विकास कार्य
करोड़ों की ग्रांट के बावजूद नहीं कराए जा रहे विकास कार्य
विज्ञापन

जिला परिषद के वार्डों में लोगों को नहीं मिल रही सुविधाएं
अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर।
सरकार की ओर से जनहित के कार्यों के लिए राशि मुहैया कराई गई लेकिन कुछ अधिकारियों के रवैए के कारण विकास कार्यों में देरी हो रही है। जिला परिषद के वार्ड नंबर 3 में कुछ सड़कों की रिकारपेटिंग का काम चल रहा है। साथ ही कई गांवों की सड़कों को मुख्य सड़कों से जोड़ने के लिए सरकार ने राशि स्वीकृत की है। यह दावा जिला परिषद सदस्य वार्ड नंबर 3 और बीजेपी नेता भाग सिंह ने शहर के यादविंद्रा गार्डन परिसर में एक प्रेसवार्ता में कही। भाग सिंह दमदमा ने पिंजौर के रायतन क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के बारे में बताया कि सरकार के पास जब भी विकास के लिए मांग की गई तो तुरंत राशि स्वकृत की गई। सरकार पंचकूला जिला परिषद के तहत आने वाले क्षेत्रों के विकास के लिए लगभग 3 करोड़ रुपये दे चुकी है। लेकिन कुछ अधिकारी नहीं चाहते कि लोगों के काम काम हों। इसीलिए अभी तक अधिकतर वार्डों पर पैसा खर्च ही नहीं हो पाया।
ये राशि भी हुई है मंजूर
दमदमा ने कहा कि उनके वार्ड 3 में विकास के लिए करीब 40 लाख रुपये जारी किए। जिसमें श्मशानघाट शेड, गलियां, सड़कें व डंगे सहित अन्य निर्माण होना है। सरकार की ओर से यह राशि पंचायत कार्यालय में आ चुकी है। रायतन क्षेत्र के लिए सरकार ने ऐसे रास्तों व सड़कों के लिए राशि स्वीकृत कर दी है, जिन्हें पिछली सरकारों ने अधूरा छोड़ दिया था। रायतन के गांव दीवानवाला तक करीब 4 किलोमीटर सड़क के लिए करीब 10 करोड़ 15 लाख की राशि मंजूर की गई है। इसमें एक ब्रिज भी बनना है। इसकी कार्रवाई लगभग पूरी हो चुकी है। केवल कस्टोडियन की एनओसी का इंतंजार है। गांव नौल्टा से कांबली का करीब 1.2 किलोमीटर रोड के लिए 2 करोड़ 75 लाख मंजूर हुए हैं। पिंजौर मल्लाह मोड़ से भुरण तक सड़क की वाइंडिगं के लिए करीब 4.27 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं, जिसका काम चल रहा है। इस मौके पर अशरफ राणा, चाहत मनचंदा, संजीव शर्मा और राजेश कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन

जिला परिषद का फंड नहंी आया है : बीडीपीओ
जब इस संबंध में बीडीपोओ मार्टिना महाजन से बात की तो उन्होंने बताया कि जिला परिषद का फंड अभी तक उनके पास नहीं पहुंचा है। पैसा अगर आया है तो वह एक्सईएन पंचायती राज के पास होगा। वो लोग ही इसे एग्जीक्यूट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed