{"_id":"597f88c74f1c1b443b8b458d","slug":"15015303983-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूलर ऑन करते वक्त करंट लगने से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूलर ऑन करते वक्त करंट लगने से बुजुर्ग की मौत
Updated Tue, 01 Aug 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
कूलर ऑन करते वक्त करंट लगने से बुजुर्ग की मौत
पंचकूला। बारिश के कारण घरों में जलभराव मौत का सबब बन गया। इंदिरा कालोनी में 51 वर्षीय झाऊ लाल घर में कूलर को ऑन करने के लिए तार लगा रहे थे। इस दौरान उन्हें करंट लग गया। घटना के तुरंत बाद बुजुर्ग को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत बता दिया। परिजनों ने बताया कि बारिश के कारण उनके घर मे पानी भर गया था, इसी दौरान कूलर ऑन करने के दौरान यह हादसा हुआ है। हाल ही में करंट लगने से एक बच्चे की सेक्टर-20 में मौत हो गई थी, जबकि इससे करीब दो महीने पहले सेक्टर-11-14 की डिवाइडिंग रोड पर स्ट्रीट लाइट में करंट लगने से युवक की मौत हो गई थी।