{"_id":"597b96364f1c1b09738b4771","slug":"15012716901411-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी रात जुटी रही टीम, सुबह 11 बजे ठीक हुई सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरी रात जुटी रही टीम, सुबह 11 बजे ठीक हुई सड़क
Updated Sat, 29 Jul 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरी रात जुटी रही टीम, सुबह 11 बजे ठीक हुई सड़क
जाम से नहीं मिली राहत, रेंग-रेंगकर बढ़े वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
बरवाला।
पंचकूला, रामगढ़, कोट बिल्ला में भारी बारिश के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग-73 पर बिल्ला व रामगढ़ के बीच में पड़ने वाली दो नदियों में पानी के आए तेज बहाव से वीरवार को एनएचएआई की टीम द्वारा बनाए जा रहे पुलों के साथ बनी वैकल्पिक सड़क बहने से ठप हुए यातायात को सुचारु करने के लिए शुक्रवार को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस टूटी सड़क को ठीक करने के लिए एनएचएआई ने पूरी रात काम चलाया। शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे तक सड़क को ठीक कर यातायात सुचारु किया। हालांकि 11 बजे के बाद भी यातायात सुचारु होने पर इन नदियों के पास ठीक की गई सड़क पर कई घंटे जाम लगा रहा। वहीं सुबह 11 बजे तक जो यातायात बरवाला से डेराबस्सी डायवर्ट किया गया, उससे बरवाला बस स्टैंड पर भी जाम से वाहन चालकों को जूझना पड़ा। यहां वाहन रेंग-रेंगकर गुजरते दिखाई दिए। चंडीगढ़, पंचकूला जाने वाले नौकरीपेशा कर्मचारियों और शिक्षा संस्थानों के विद्यार्थियों व बच्चों को भी शुक्रवार को परेशानी उठानी पड़ी। वह अपने गंतव्य स्थानों पर देरी से पहुंचे।
इन रूट्स के वाहन चालक हुए प्रभावित
सड़क टूटने से पंचकूला, शिमला, कालका, पिंजौर, चंडीगढ़ आने वाले और पंचकूला, शिमला, कालका से पांवटा साहिब, देहरादून व शाहाबाद की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क टूटने से रामगढ़ और बरवाला पुलिस ने यातायात को वाया डेराबस्सी, मुबारिकपुर व जिरकपुर से डायवर्ट कर किया। जिसके चलते बरवाला में सड़कों पर भारी वाहनों की तादाद होने के कारण पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रही। उधर, बरवाला कस्बे व क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन व विभाग से इन टूटी सड़कों के मरम्मत की मांग की है। ताकि बरसात में ये सड़कें सुरक्षित रह सकें और समय रहते बड़ी दुर्घटना से बचाव हो सके।