{"_id":"597b96344f1c1bf5768b4668","slug":"150127168816-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर इंदिरा कालोनी और राजीव कालोनी पीएम आवास योजना के नाम पर सर्वे करवाया जा रहा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर इंदिरा कालोनी और राजीव कालोनी पीएम आवास योजना के नाम पर सर्वे करवाया जा रहा है
Updated Sat, 29 Jul 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम आवास योजना के नाम पर कॉलोनीवासियों को उजाड़ने की तैयारी
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर इंदिरा कालोनी और राजीव कालोनी पीएम आवास योजना के नाम पर करवा रहा है सर्वे
भव्य नरेश
पंचकूला।
इंदिरा कॉलोनी, राजीव कॉलोनी में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर सर्वे चल रहा है। लेकिन कॉलोनीवासी इस सर्वे को अपने खिलाफ साजिश बता रहे हैं। उनका कहना है कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण बिल्डरों के साथ मिलकर उन्हें उजाड़ने की तैयारी कर रहा है। कॉलोनीवासियों की मानें तो पीएम आवास योजना का सर्वे 25 जून से बंद कर दिया गया था। इसकी जिम्मेदारी पंचकूला नगर निगम को दी गई थी। फिर पंचकूला के इन कॉलोनियों में सर्वे हुडा की ओर से क्यों कराया जा रहा है। जबकि कॉलोनीवासियों को मकान देने के लिए 2009-10 में बायोमैट्रिक सर्वे हो चुका है। लेकिन लोगों को सात साल बाद भी मकान नहीं मिले। अब यहां के लोगों को विभाग की ओर से सर्वे के नाम पर गुमराह किया जा रहा है।
कोट्स
पंचकूला के इंदिरा और राजीव कालोनी में पीएम आवास योजना के तहत भरे जाने वाले फार्मों के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
जगदीप ढांडा, ईओ, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण पंचकूला।
कोट्स
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कॉलोनियों में फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। लोगों के लिए पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनशिप) के तहत सर्वे के बाद मकानों का निर्माण किया जाएगा।
-केएस अहलावत, एक्सईएन हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण।
कोट्स
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से कंपनी को सर्वे के लिए कांट्रैक्ट मिला है। वैसे ये सर्वे फार्म हैं, इससे प्रधानमंत्री आवास योजना से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
-सचित भतेजा, प्रोजेक्ट मैनेजर, जेएलएल कंसल्टेंट।
कोट्स
योजना के तहत पंचकूला नगर निगम की ओर से सर्वे कराया जा रहा है। इसकी अवधि 25 जुलाई थी। अभी जो सर्वे हो जा रहा है, उसके संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
-मंजू शर्मा, नोडल अफसर, पीएमवाई।