फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   1500 jawans will stop Kisan Mazdoor Sangharsh Committee march to Chandigarh

Chandigarh News: किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के चंडीगढ़ कूच को रोकेंगे 1500 जवान

Tue, 22 Aug 2023 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
1500 jawans will stop Kisan Mazdoor Sangharsh Committee march to Chandigarh
मोहाली। पंजाब में बाढ़ से इस बार भीषण तबाही मची है। किसान संगठन नुकसान के मुआवजे की मांग कर रहे हैं। 22 अगस्त से चंडीगढ़ में स्थायी मोर्चा लगाने का एलान 16 किसान संगठन कर चुके हैं। वहीं, सरकार के आदेश के बाद पुलिस ने किसानों को विभिन्न स्थानों पर पकड़ लिया है। इसके अलावा जीरकपुर में चंडीगढ़ सीमा पर बैरिकेडिंग कर दी है। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर किसानों को उतारकर वहां रोका जा रहा है। वहीं, पुलिस के 1500 जवानों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैनात किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कौमी इंसाफ मोर्चा के कारण पहले ही शहर में लोगों को काफी परेशानी हो रही है इसलिए प्रशासन नहीं चाहता है कि किसान फेज-8 स्थित गुरुद्वारा अंब साहिब पहुंचें और वहां से राजभवन के लिए कूच करें। इसके लिए पुलिस ने किसान नेताओं को नजरबंद कर दिया है। वहीं, कई जगह किसानों को हिरासत में लिया गया है। इसके बावजूद पुलिस को अभी शक है कि किसी तरह किसान मोहाली पहुंचकर रोष मार्च निकालते हुए राजभवन के लिए कूच न कर दें। इसके लिए पुलिस के आलाधिकारियों ने कई दौर की बैठकों के बाद रैपिड एक्शन फोर्स, अर्धसैनिक बल और पुलिस के 1500 जवानों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैनात किया है। इसके साथ ही डीएसपी स्तर के अफसरों की ड्यूटी भी लगाई है ताकि हालात बिगड़ने पर भी मौके के अनुसार तुरंत फैसला लेकर स्थिति को संभाल सकें।
विज्ञापन



सरकार किसानों के साथ कर रही धक्केशाही

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के कुछ सदस्यों की नाम न छापने की शर्त पर कहा कि सरकार उनके साथ धक्केशाही कर रही है। वह बाढ़ से खराब हुई किसानों की फसलों का मुआवजा लेने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सरकार की ओर से उन्हें सीमाओं पर रोकना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed