फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   15 years old vehicles are closed

चंडीगढ़ में 15 साल पुरानी गाड़ियां हो गई कबाड़, अब कटेगा चालान

Sat, 01 Apr 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 01 Apr 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
 15 years old vehicles are closed
पुरानी गाड़ियां हो गई कबाड़
पहली अप्रैल से शहर में कोई भी 15 साल और इससे अधिक पुराना कॉमर्शियल डीजल वाहन नहीं चल सकेगा। स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एसटीए) ऐसे वाहनों के चालान करेगी। एसटीए ने इन पुराने वाहनों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है।  इस फैसले के बाद खुद प्रशासन के 600 वाहन बंद हो गए हैं। इनमें सीटीयू की बसें, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और कई विभागों की सरकारी गाड़ियां भी शामिल हैं। स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एसटीए) ने पहले ही सभी डिपार्टमेंट्स को अपने पुराने वाहन बदलने का नोटिस जारी कर दिया था। जिस कारण अब 1 अप्रैल से चालान शुरू होंगे।
विज्ञापन


 पहले 31 दिसंबर, 2016 से ही यह वाहन बंद किए जाने थे, लेकिन विभिन्न ट्रांसपोर्ट संगठनों के दबाव में प्रशासन ने यह फैसला 31 मार्च तक टाल दिया था। इस बार फैसला नहीं टाला गया। अभी तक चंडीगढ़ के ही दो हजार से अधिक ऐसे वाहन सड़कों पर दौड़ते रहे हैं। वहीं दूसरे प्रदेशों से आने वाले वाहनों की संख्या इससे अलग है। शनिवार से चंडीगढ़ ही नहीं दूसरे राज्यों के वाहनों पर भी पाबंदी होगी। अभी पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के सैकड़ों ऐसे वाहन रोजाना शहर में घूमते हैं। ऐसे में अब इन वाहनों पर पूर्ण तौर पर रोक लग जाएगी।
विज्ञापन


डीजल वाहन पेट्रोल की क्षमता में ज्यादा प्रदूषण उत्पन्न करते हैं। खासकर तब जब यह वाहन पुराने हो जाते हैं। 15 साल पुराने वाहन तो कई गुणा प्रदूषण उत्पन्न करते हैं। जिससे शहर की हवा में जहर घुलना शुरू हो जाता है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) इन वाहनों पर रोक लगाने के आदेश पहले ही जारी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार, एक अप्रैल से 15 साल और इससे अधिक पुराने कॉमर्शियल डीजल वाहन शहर में नहीं चल सकेंगे। कोई वाहन मिलता भी है तो उसका चालान किया जाएगा। सरकारी-प्राइवेट किसी तरह के वाहन को मंजूरी नहीं है।
- राजीव तिवारी, एडिशनल सेक्रेटरी, एसटीए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed