{"_id":"61fd83b40465d5774a521d57","slug":"15-lakh-cheated-by-nephew-of-former-mla-chandigarh-news-pkl441136184","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक के भतीजे से 15 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक के भतीजे से 15 लाख ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। हरियाणा के पीडब्ल्यूडी बीआर विभाग द्वारा एक कंस्ट्रक्शन कंपनी पर लगाई गई 14 करोड़ रुपये की रॉयल्टी का निपटान कराने के नाम पर करीब 15 लाख रुपये की ठगी हुई है। पुलिस में दी गई शिकायत के अनुसार आरोपी ने खुद को सीएम कैंप ऑफिस के ओएसडी का पीए बताया। वहीं जिसके साथ ठगी हुई है, वो हरियाणा के पूर्व विधायक का भतीजा है।
शिकायतकर्ता रविंदर सिंह ढुल्ल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनके पिता जुलाना विधानसभा क्षेत्र से अक्तूबर 2019 तक विधायक थे। उनका चचेरा भाई मुकेश ठेकेदार है और एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में पार्टनर है। वह हरियाणा के पीडब्ल्यूडी बीआर विभाग का टेंडर लेता था। शिकायतकर्ता ने कहा कि एक दिन उनके चचेरे भाई ने उनसे अनुरोध किया कि उनकी फर्म पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा करोड़ों रुपये की रॉयल्टी लगाई गई है। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने हरियाणा एमएलए हॉस्टल में सतिंदर कुमार से मुलाकात की।
शिकायतकर्ता के अनुसार सतिंदर ने खुद को अमरिंदर सिंह का पीए बताया, जो करनाल के सीएम कैंप ऑफिस के ओएसडी हुआ करते थे। आरोपी ने वादा किया था कि वह रॉयल्टी हटवा देगा। आरोपी ने करीब 14 करोड़ रुपये की रॉयल्टी का निपटान करने के लिए 1 करोड़ रुपये की मांग की। इसमें से 25 लाख एडवांस मांगे। शिकायतकर्ता और उसके चचेरे भाई ने 25 लाख रुपये नकद दिए। हालांकि, 25 लाख रुपये लेने के बाद भी रॉयल्टी नहीं हटाई गई, जिससे उनके चचेरे भाई और उसके साथियों को भारी नुकसान हुआ। शिकायतकर्ता ने अपने पैसे मांगे, लेकिन आरोपी ने 10 लाख रुपये ही लौटाए और 15 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया। इस पर शिकायतकर्ता ने सेक्टर-3 थाने में शिकायत दर्ज कराई और तथ्यों की पुष्टि के बाद पुलिस ने सतिंदर कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।