फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   15 HCS including five SDMs transferred in Haryana

हरियाणा में एक और प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसडीएम सहित 15 एचसीएस किए गए इधर से उधर

Fri, 15 Feb 2019 09:12 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 15 Feb 2019 09:12 AM IST
विज्ञापन
15 HCS including five SDMs transferred in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले सरकार ने एक और प्रशासनिक फेरबदल किया है। गुरुवार शाम पांच एसडीएम सहित सरकार ने 15 एचसीएस के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे जगदीप झांडा को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का अतिरिक्त निदेशक प्रशासन और सुभिता ढाका को फतेहाबाद का अतिरिक्त उपायुक्त लगाया है। 

विज्ञापन


सतीश जैन एसडीएम जींद लगाए गए हैं। पृथ्वी सिंह एसडीएम, सिवानी, कमल प्रीत कौर एसडीएम अंबाला होंगे। महेश कुमार सिटी मजिस्ट्रेट, रोहतक, गायत्री अहलावत संयुक्त निदेशक, रोहतक पीजीआइ का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगी। 
विज्ञापन


वीरेंद्र सिंह हुड्डा अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, आयुष्मान भारत, प्रदीप गोदारा अतिरिक्त निदेशक, इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग, जितेंद्र सचिव, फरीदाबाद नगर निगम, वत्सल वशिष्ठ एसडीएम होडल, महाबीर प्रसाद सीईओ, महेंद्रगढ़ जिला परिषद, महेंद्र पाल प्रबंध निदेशक, गोहाना चीनी मिल, अमरदीप जैन एसडीएम, कोसली, प्रवेश कुमार सिटी मजिस्ट्रेट, महेंद्रगढ़ होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में 235 पुलिस कर्मी प्रमोट
हरियाणा पुलिस विभाग ने तुरंत प्रभाव से जीआरपी और कमांडो विंग में तैनात 235 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नत किया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, रेलवे एवं कमांडो अजय सिंघल ने बताया कि पदोन्नति पाने वालों में 206 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी जीआरपी हरियाणा के है जबकि कमांडो विंग के 29 पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की गई है।


 सिंघल ने बताया कि जीआरपी के 7 कांस्टेबलों को हेड कांस्टेबल, 8 हेड कांस्टेबलों को सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) के पद पर और 2 एएसआई को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। इसी प्रकार, 30 वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद 189 ईएएसआई को ईएसआई के पद पर पदोन्नति दी गई है।उन्होंने कहा कि कमांडो विंग के 5 हेड कांस्टेबल और 24 एएसआई को क्रमश: एएसआई और सब इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया है। सिंघल ने पदोन्नति पाने वाले सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed