फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   15 deaths and 1440 tested positive for covid 19 in Haryana

कोरोना वायरस: तीसरी लहर कमजोर पड़ी मगर नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, गंभीर बीमारियों के पीड़ितों को शिकार बना रहा संक्रमण

Fri, 11 Feb 2022 01:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Feb 2022 01:24 AM IST
सार

हरियाणा में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 15 मरीजों ने दम तोड़ दिया है, जबकि 1440 नए मरीज मिले हैं। जनवरी में संक्रमण दर 21 से घटकर 5 पहुंच गई थी। जनवरी से 10 फरवरी तक कुल 398 मरीजों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
15 deaths and 1440 tested positive for covid 19 in Haryana
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा में कोरोना की तीसरी लहर कमजोर हो चली है लेकिन मरीजों की मौतों का सिलसिला जारी है। जनवरी माह में जहां संक्रमण दर 21 प्रतिशत से भी अधिक पहुंच गई थी, वह अब गिरकर पांच से भी नीचे आ गई है लेकिन मौत के मामले रोजाना औसतन 10 आ रहे हैं और मृत्यु दर एक प्रतिशत से अधिक जारी है। विशेषज्ञों का कहना है कि अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित और बुजुर्गों की मौत हो रही है।

विज्ञापन


आंकड़ों की बात करें तो जनवरी से 10 फरवरी तक कुल 398 मरीजों की मौत हो चुकी है। इन मरीजों में अधिकतर वे लोग शामिल हैं, जिनको पहले से ही किडनी, हृदय, कैंसर, सांस रोगी समेत अन्य गंभीर बीमारियां थीं। इनके साथ-साथ ब्लड प्रेशर, अधिक शराब पीने वालों समेत उम्रदराज लोगों की संख्या अधिक है। इसी प्रकार, नए केसों की बात करें तो इन दिनों में 18351 नए केस आए हैं और इनमें से 11351 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक कुल 10462 मरीजों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


हादसे में मौत, टेस्ट कराया तो मिला पॉजिटिव
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का तर्क है कि मौत के आंकड़ों की बात करें तो काफी संख्या में ऐसे मामले सामने आए हैं कि मौत अन्य कारण से होती है लेकिन टेस्ट कराने पर व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिलता है। करनाल में एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हुई लेकिन जब उसका सैंपल लिया जो वह पॉजिटिव मिला। इसी प्रकार, रोहतक में किडनी मरीज की मौत हो गई, उसका भी सैंपल पॉजिटिव मिला। फेफड़ों के विशेषज्ञ डॉ. अभिनव डागर का कहना है कि इस समय संक्रमण से मौतें कम हो रही हैं, मौतों के कारण अन्य आ रहे हैं। मरीजों को घबराने की नहीं, बल्कि मानसिक रूप से मजबूती रखने की जरूरत है। मरीज पहले की अपेक्षा तेजी से ठीक हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार में सबसे अधिक मौत

पूरे कोरोना काल में सबसे अधिक हिसार जिले में 1166 मरीजों की मौतें हुई हैं। इसके बाद गुरुग्राम में 980, फरीदाबाद 739, भिवानी 662, पानीपत 656, अंबाला 536, करनाल 594, पंचकूला 410, सिरसा 530, रोहतक 534 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसी प्रकार, सोनीपत 274, यमुनानगर 454, कुरुक्षेत्र 383, जींद 540, रेवाड़ी 224, झज्जर 335, फतेहाबाद 494, कैथल में 366 की मौत हुई है। सबसे कम मौत नूंह जिले में 130, चरखी दादरी 142, पलवल में 153 और महेंद्रगढ़ 160  मौत दर्ज की गई हैं। 

15 ने तोड़ा दम, 1440 नए केस
हरियाणा में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 15 मरीजों ने दम तोड़ दिया है, जबकि 1440 नए मरीज मिले हैं। सोनीपत में 5, हिसार, करनाल, कुरुक्षेत्र में 2-2, सिरसा, यमुनानगर, झज्जर और कैथल में एक-एक मरीज की मौत दर्ज की गई। संक्रमण दर 4.46 है और रिकवरी दर 98.11 प्रतिशत है। नए केसों में गुरुग्राम में 413, फरीदाबाद 115, हिसार 70, सोनीपत 54, करनाल 44, पानीपत 17, पंचकूला 52, अंबाला 43, सिरसा 36, यमुनानगर 181, भिवानी 72, कुरुक्षेत्र 35, महेंद्रगढ़ 50, जींद 23, रेवाड़ी 41, झज्जर 74, फतेहाबाद 10, कैथल 23, पलवल 6, चरखी दादरी 25 और नूंह में 20 नए मरीज मिले हैं। 

पहले के मुकाबले संक्रमण दर में काफी कमी आई है, जहां तक मौत के मामलों की बात है तो पहले से ही गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों की मौत हुई है। इनके साथ ही उम्र दराज लोग भी इनमें शामिल हैं। लोगों को चाहिए कि वह कोरोना से बचाव के लिए पर्याप्त एहतियात बरतें। -डॉ. ध्रूव चौधरी, नोडल अधिकारी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed