{"_id":"5963e0d84f1c1bed1c8b467a","slug":"14997179089-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉमर्शियल सिलेंडर की बिक्री में नियमों की उड़ाई जा रही है धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉमर्शियल सिलेंडर की बिक्री में नियमों की उड़ाई जा रही है धज्जियां
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ से कॉमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति हो रही पंचकूला में
पूरे देश में एलपीजी सिलेंडर की कीमत एक समान किए जाने की मांग
एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं को घरेलू सिलेंडर की जेब पर बढ़ा बोझ
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
जीएसटी लागू होने के बाद उपभोक्ताओं की जेब पर जहां मार पड़ी है तो दूसरी तरफ गैस एजेंसी मालिकों को भी कॉमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति दूसरे शहरों से होने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। एजेंसी मालिकों का मानना है कि जीएसटी लागू होने के बाद सॉफ्ट ड्रिंक्स की तरह एलपीजी सिलेंडरों की कीमत भी एक जैसी होनी चाहिए। ऐसा न होने की वजह से चंडीगढ़ की एजेंसियों से पंचकूला में कॉमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है।
पंचकूला के उपभोक्ताओं को घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के लिए चंडीगढ़ की तुलना में 20.50 रुपये अधिक जबकि कॉमर्शियल के लिए करीब 53 रुपये अधिक चुकाने पड़ रहे हैं। डीलरों की मानें तो ट्राइसिटी में सिलेंडर की कीमतों में फर्क होने की वजह से चंडीगढ़ के बजाय पंचकूला में कॉमर्शियल सिलेंडरों की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। एजेंसी मालिक टोनी जैन ने बताया कि दूसरे शहरों से सिलेंडरों की आपूर्ति किए जाने से स्थानीय डीलरों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि सॉफ्ट ड्रिंक्स के भी अलग अलग बॉटलिंग प्लांट हैं, लेकिन पूरे देश में इनकी कीमत एक है। उसी तर्ज पर जीएसटी लागू होने के बाद पूरे देश में एक एलपीजी की एक समान कीमत होनी चाहिए।
उपभोक्ताओं पर बढ़ा आर्थिक बोझ
पंचकूला के उपभोक्ताओं को घरेलू सिलेंडर के लिए 594.50 जबकि चंडीगढ़ में यह करीब 574 रुपये प्रति सिलेंडर है। कॉमर्शियल सिलेंडर पर पंचकूला में 53 रुपये यानी करीब पांच फीसदी अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। घरेलू सिलेंडर के मद में प्रति सिलेंडर 20 रुपये अधिक चुकाना पड़ रहा है। पंचकूला में तीनों एजेंसियों के एक लाख से अधिक घरेलू सिलेंडर के कनेक्शन हैं। अगर प्रति माह एक सिलेंडर का भी खर्च हो रहा है तो इससे पंचकूला वासियों की जेब पर हर महीने अधिक का बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन
कमाई का नया जरिया
शहर में चंडीगढ़ से कॉमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। एजेंसियों और वेंडर के इस खेल में पंचकूला में कॉमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल करने वालों को कुछ राहत मिल रही है। लेकिन नियमों की अनदेखी कर, दूसरे प्रदेश में कॉमर्शियल सिलेंडर की बिक्री से एजेंसियों को कमाई का नया जरिया मिल गया है।