{"_id":"5963dfd44f1c1b4d128b4680","slug":"14997176486-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंजौर और मोरनी की गांव के संपर्क सड़कों के निर्माण के लिए डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंजौर और मोरनी की गांव के संपर्क सड़कों के निर्माण के लिए डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंजौर और मोरनी के गांव की बनेंगी सड़कें
अमर उजाला में खबर छपने के बाद डीसी ने अधिकारियों को दिया निर्देश
- कहा-25 जुलाई तक सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराएं
दीपक शाही
पंचकूला।
जिले के कई गांवों में संपर्क मार्ग बदहाल हैं। पिंजौर और मोरनी क्षेत्र के गांवों के संपर्क मार्गों के ठीक होने की उम्मीद जगी है। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 25 जुलाई तक सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया जाए।
बता दें कि गवाही, नौर, धामसु, डखरोह, मंगनीवाला, कुतबेवाला, बाजेवाला, अंबाका, पत्तन गांव के संपर्क मार्ग बदहाल हैं। इससे गांवों के लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। लंबे समय से लोग इन सड़कों को बनवाने की मांग कर रहे थे।
गौरतलब है कि ग्रामीणों की इस समस्या को अमर उजाला ने 13 जून को ‘नेताओं ने नजरें चुराईं... गवाही के हिस्से दुश्वारियां आईं’ शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने इस पर संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
सोमवार को पंचकूला के जिला सचिवालय में जिले के अधिकारियों की मीटिंग बुलाई गई। इस दौरान डीसी गौरी पराशर जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मोरनी एवं पिंजौर ब्लॉक के गांवों के उन रास्तों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया जाए जो ग्रामीणों के संपर्क सड़क के रूप में काम करते हैं। इसके लिए डीसी ने आगामी 25 जुलाई को लक्ष्य तिथि मानते हुए सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।
मोरनी में पानी की समस्या से मिलेगी निजात
मोरनी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान डीसी ने बताया कि तीनों योजनाओं को मंजूरी मिल चुकी है। उम्मीद है कि अगले साल तक क्षेत्र के एक बड़े हिस्से में लोगों को पानी की समस्या से निजात मिल जाएगी। वैकल्पिक तौर पर भी डीसी ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। ताकि गर्मी में लोगों को पानी की समस्याओं से न जूझना पड़े।
शिक्षा विभाग को सर्वे के निर्देश दिए
डीसी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि अच्छी शिक्षा समाज व प्रदेश को आगे ले जाने का मुख्य घटक है। जो गांव पहाड़ी क्षेत्र में आते हैं, उन गांवों में शिक्षा विभाग के अधिकारी इस बात का सर्वेक्षण करें कि संबंधित गांव के बच्चों को सुगमता से शिक्षा मिल रही है या नहीं। स्कूल जाने में बच्चों को दिक्कतें तो पेश नहीं आती। उन्होंने कहा कि अगर गांव के बच्चों को अपने प्रदेश के बजाय हिमाचल प्रदेश की सीमा में पड़ने वाले स्कूलों में जाना पड़ रहा है तो इसके लिए भी अधिकारी व्यापक योजना बनाएं।
पहाड़ी क्षेत्रों में मोबाइल एंबुलेंस की समुचित व्यवस्था कराएं
डीसी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दुर्गम क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों के लिए विशेष रूप से तैयार आरोग्यम् बाइक एंबुलेंस का इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने कहा कि इस बात पर भी ध्यान दिया जाए कि डॉक्टर अपनी ड्यूटी ईमानदारी से करें।