{"_id":"5963dfd24f1c1b02668b486b","slug":"1499717646146-68-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में दूर होगी पेयजल की समस्या, 6.68 करोड़ आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में दूर होगी पेयजल की समस्या, 6.68 करोड़ आवंटित
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेयजल की समस्या दूर करने को राशि आवंटित
पंचकूला। क्षेत्र में नए ट्यूबवेल सहित अन्य परियोजनाओं के लिए सरकार की ओर से 6.68 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। मौजूदा परियोजनाएं जिन पर कार्य चल रहा है, उसके लिए 1.27 करोड़ और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या दूर करने को 5.41 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। पंचकूला के विधायक एवं सरकारी मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता ने पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए आवंटित राशि के लिए राज्यमंत्री डॉ. बनवारी लाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या खत्म हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं में गांव अलीपुर, बटवाल, भगवानपुर, भानू, डबकौरी, ढाणी जसपुर, गांव नाडा, नग्गल मोगीनंद, टिब्बी, सुंदरपुर सहित पंचकूला के अन्य क्षेत्रों में भी पेयजल संबंधी बुनियादी सुविधाएं मुहैया की जाएंगी। इसके तहत पाइपलाइन बिछाने, नए ट्यूबवेल लगाने सहित अन्य कार्य भी शामिल हैं।