फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   राजकीय महाविद्यालय बरवाला में पौधरोपण कर मनाया गया वन महोत्सव।

राजकीय महाविद्यालय बरवाला में पौधरोपण कर मनाया गया वन महोत्सव।

Sun, 09 Jul 2017 01:59 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय बरवाला  में पौधरोपण कर मनाया गया वन महोत्सव।
राजकीय महाविद्यालय में मनाया गया वन महोत्सव
विज्ञापन

बरवाला। राजकीय महाविद्यालय बरवाला में शनिवार को कॉलेज प्रिंसिपल वंदना गुप्ता की अध्यक्षता में वन महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया गया। इस पौधारोपण का शुभारंभ प्रिंसिपल वंदना गुप्ता ने महाविद्यालय प्रांगण में पौधा लगाकर किया। इस अवसर पर वंदना गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को अपने घर, आंगन व सार्वजनिक स्थान एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और बड़ा होने तक देखभाल भी करनी चाहिए। पौधारोपण करने से हमारा वातावरण भी शुद्ध रहता है। एनएसएस यूनिट के इंचार्ज डॉ. कश्मीर सिंह ने बताया कि इस वन महोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर विद्यार्थियों व महाविद्यालय के प्राध्यापक-प्राध्यापिकाओं ने नीम, तनु, टिम्मर, जखरंडा, जामुन, बेहड़ा सहित काफी छायादार व फलदार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक प्रताप सैनी, प्राध्यापक संदीप सिंह, नवीन, हरि राम कौशिक, कपूर सिंह, व प्राध्यापिका रितु, अनीता सिंह, भारती बराड़, ज्योत्सना, रोहनी, अल्का सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed